संन्यास की अटकलों के बीच गिल ने दिया संकेत, रोहित-विराट पर नहीं होगा ज्यादा प्रयोग

नई दिल्ली
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का अंतिम मैच भारतीय टीम जीतने में सफल नहीं हो सकी. इसके बावजूद शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने 2-1 से सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की.

मैच खत्म होने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर शुभमन गिल ने खुलकर बात की. गिल के बयानों से साफ हो गया है कि फिलहाल इन दोनों दिग्गजों के बिना टीम इंडिया की प्लानिंग अधूरी है और वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का अहम हिस्सा बने रहेंगे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कप्तान गिल ने साफ शब्दों में कहा कि रोहित और विराट लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. टीम को जब भी जरूरत पड़ी है, उन्होंने बेहतरीन पारियां खेली हैं.

बेहतरीन फॉर्म में हैं कोहली-रोहित
गिल ने कहा कि ये दोनों खिलाड़ी वाकई बहुत शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. हमने देखा है कि रोहित भाई ने पिछली चार पारियों में कमाल की बल्लेबाजी की हैं. विराट भाई भी जबरदस्त फॉर्म में हैं और जब भी केएल राहुल को मौका मिला है, उन्होंने भी टीम के लिए बेहतरीन योगदान दिया है.

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्या कहा?
जब उनसे पूछा गया कि क्या टीम यंगस्टर्स को आजमाने के लिए इन दिग्गजों को आराम दे सकती है. इस सवाल पर गिल ने दो टूक कहा कि अब बहुत ज्यादा प्रयोग करने का समय नहीं बचा है. टीम को वर्ल्ड कप से पहले अपनी पक्की प्लेइंग इलेवन तय करनी होगी, ताकि सभी खिलाड़ी एक साथ मिलकर खेल सकें.

दिग्गजों का जलवा जारी
भले ही रोहित शर्मा (39 वर्ष) और विराट कोहली (37 वर्ष) की उम्र को लेकर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन मैदान पर उनके बल्ले से निकल रहे रन आलोचकों को करारा जवाब दे रहे हैं. सीरीज के दौरान विराट ने अपने वनडे करियर का 55वां शतक जड़ा तो वहीं रोहित ने भी लगातार उम्दा पारियां खेलकर यह साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है.

कप्तान गिल के इस बयान के बाद यह तो तय है कि फिलहाल रोहित और विराट नीली जर्सी में अपना जलवा बिखेरते नजर आते रहेंगे. भारतीय क्रिकेट फैन्स भी रोहित शर्मा और विराट कोहली को साल 2027 के वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहते हैं.

Related Posts

IPL 2027 से पहले CSK और SRH का बड़ा सौदा, खलील अहमद और नाथन एलिस की हुई अदला-बदली

नई दिल्ली आईपीएल के आगामी सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ा और दिलचस्प ट्रेड डील आधिकारिक रूप से पूरा हो गया है।…

29 साल के बल्लेबाज चिन्मय सुतार का धमाका, बिल पोंसफोर्ड का 103 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली घरेलू क्रिकेट में इस समय मिजोरम के 29 वर्षीय बल्लेबाज चिन्मय सुतार अपने बल्ले से नया इतिहास रच रहे हैं। अपनी लगातार लंबी पारियों और निरंतरता से उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581