लंच का स्वाद बढ़ाएगा चटनी वाला रायता, पुदीना-धनिया और अनारदाने से बनाएं ये चटपटी रेसिपी

 लंच में खाने के साथ ठंडा-ठंडा रायता मिल जाए तो खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है. ज्यादातर लोग बूंदी, खीरे या प्याज का रायता बनाते हैं लेकिन आप कुछ अलग और चटपटा ट्राई करना चाहते हैं तो चटनी वाला रायता बना सकते हैं. इस रायते में पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च और अनारदाने से तैयार चटनी मिलाई जाती है जो इसे हल्का खट्टा, मसालेदार और फ्रेश स्वाद देती है. ऊपर से तिल का तड़का इसके स्वाद को और खास बना देता है. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और आप इसे पराठे, बिरयानी, पुलाव या किसी भी मसालेदार खाने के साथ सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर चटनी वाला रायता बनाने का आसान तरीका और इसमें किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
रायते के लिए
2 कप गाढ़ा दही
1 चम्मच ताजी पुदीने की पत्तियां
1 कप ताजा हरा धनिया
4-5 हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच सूखे अनारदाने
आधा छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चौथाई छोटी चम्मच काला नमक
आधा छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर
स्वादानुसार नमक

तड़के के लिए
1 बड़ा चम्मच तेल
1 छोटी चम्मच काले तिल
1 छोटी चम्मच सफेद तिल

चटनी वाला रायता बनाएंगे कैसे?

  • चटनी वाला रायता बनाने के लिए सबसे पहले पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च और अनारदाने को मिक्सर में डालें. इसमें थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को बारीक पीस लें. इससे रायते के लिए चटनी तैयार हो जाएगी.
  • अब एक बड़े बाउल में गाढ़ा दही लें और इसे अच्छी तरह फेंट लें. इसमें लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं. इसके बाद तैयार हरी चटनी को दही में डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • अब तड़का तैयार करने के लिए एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. इसमें काले और सफेद तिल डालकर हल्का भूनें. जब तिल चटकने लगें, तो गैस बंद कर दें.
  • तैयार तड़के को दही के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिला लें. पुदीना-धनिया रायता तैयार है. इसे सर्विंग बाउल में निकालें और बिरयानी, पुलाव या अपनी पसंद की किसी भी डिश के साथ सर्व करें.

Related Posts

धनतेरस की शॉपिंग से पहले देखें लिस्ट, इन 9 चीजों की खरीदारी से मिलेगा शुभ फल

धनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले मनाया जाता है. इस साल धनतेरस  6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह…

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581