भारत-पाक सेमीफाइनल में रोमांचक जीत, अब एशियन गेम्स गोल्ड और ओलंपिक कोटा दांव पर

आईची-नागोया
 डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को एक रोमांचक सेमीफाइनल में हराते हुए एशियन गेम्स के मेंस हॉकी फाइनल में जगह बना ली है. तीन क्वार्टर तक पीछे चल रही पाकिस्तानी टीम ने चौथे क्वार्टर में वापसी करते हुए स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया था. मगर आखिरी 47 सेकंड में अभिषेक के फील्ड गोल करते हुए भारत को 4-3 से फाइनल में धमाकेदार एंट्री दिला दी, जहां उसका सामना मलेशिया और साउथ कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विनर से होगा। 

भारत के लिए कब किसने किए गोल?

    अभिषेक (60वां मिनट)
    सुखजीत (23 मिनट)
    हरमनप्रीत सिंह (पांचवां और 13वां मिनट)

पाकिस्तान के लिए कप्तान अबू बकर ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया जबकि शाहिद हन्नान (45वां) और राणा वाहिद (49वां) ने पांच मिनट के भीतर दो गोल करके मैच रोमांचक बना दिया था। 

28 साल बाद फाइनल में भारत की दोनों टीम
भारत 2016 साउथ एशियाई खेलों के फाइनल के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ नहीं हारा था और ये सिलसिला अबतक जारी रहा. 1998 में हुए बैंकॉक एशियन गेम्स के बाद ये पहला मौका है, जब भारत की पुरुष और महिला दोनों टीम हॉकी के फाइनल में पहुंची है. दोनों टीम अब एशियाई खेलों के फाइनल से सिर्फ एक जीत दूर हैं और ऐसे में गलती की गुंजाइश बेहद कम होगी। 

हरमनप्रीत के नाम एशियन गेम्स में दूसरे सबसे ज्यादा गोल
कप्तान हरमनप्रीत सिंह अब एशियन गेम्स 2026 में 10 गोल मारकर सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में पाकिस्तानी सुफियान खान (11) के बाद दूसरे नंबर पर हैं, उनके साथी फारवर्ड अभिषेक और दिलप्रीत सिंह 9-9 गोल के साथ बराबरी पर हैं. पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत के ड्रैग फ्लिक भारत के लिए लगातार बड़ा हथियार रहे हैं. भारत को फाइनल में अपनी इस ताकत को बरकरार रखना होगा। 

सारे मैच जीतकर गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेगा भारत
इसी साल वर्ल्ड कप में सातवें पोजिशन पर रहने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में सारे मैच जीतते हुए फाइनल तक का सफर तय किया. हरमनप्रीत सिंहीक टीम ने पूल ए में अपने सभी पांच मुकाबले जीतकर टॉप पर फिनिश किया था. भारत ने अपने पहले मैच में इंडोनेशिया पर 13-1 की शानदार जीत दर्ज की थी, इसके बाद श्रीलंका को 16-1 से रौंदा था. भारत ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ 8-2 से जीत दर्ज की और फिर मेजबान जापान को 2-0 से हराया जो पूल स्टेज का उसका सबसे कड़ा मुकाबला रहा था. भारत ने ग्रुप स्टेज का अंत बांग्लादेश पर 10-0 की शानदार जीत के साथ किया। 

हॉकी टीम ने पाकिस्तान से वॉलीबॉल में हार का बदला ले लिया
इससे पहले आज दिन की शुरुआत में भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम को क्वार्टर फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी और ऊंची रैंकिंग वाले पाकिस्तान के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. इस तरह एशियन गेम्स में 40 साल बाद मेडल का सपना भी चकनाचूर हो गया. भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह लय से बाहर नजर आए और वर्ल्ड रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज पाकिस्तान के खिलाफ एक घंटे 22 मिनट तक चले पहले क्वार्टर फाइनल में 19-25, 23-25, 18-25 से हार गए. पुरुष वॉलीबॉल में भारत ने एशियाई खेलों में दो अन्य पदक भी जीते हैं जो 1958 में कांस्य और 1962 में रजत पदक हैं। 

Related Posts

न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 जीतकर की वापसी, पांचवें मुकाबले में भारत के 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 व‍िकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की जीत के सबसे…

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों को मिलते रहेंगे मौके

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच से पहले कोच गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581