एशियन गेम्स में ईशान किशन का धमाका, 80 रन की पारी से रचा ऐतिहासिक रिकॉर्ड

नई दिल्ली

ईशान किशन की 80 रनों की नाबाद पारी के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में जीत के लिए 170 रनों का टारगेट रखा है। जापान की घूमति पिचों पर यह स्कोर काफी अच्छा है। भारतीय टीम के लिए ईशान किशन के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 38 रनों की धुआंधार पारी खेली। इनके अलावा कोई बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। भारत अगर गोल्ड मेडल मैच यानी फाइनल में पहुंचता है तो ईशान किशन का इसमें अहम योगदान रहेगा। इस खब्बू बल्लेबाज ने अपनी इस धमाकेदार पारी के दम पर इतिहास भी रचा।

ईशान किशन इस मामले में बने नंबर-1 भारतीय
आमतौर पर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन आज के मुकाबले में नंबर-5 पर उतरे। टीम में वैभव सूर्यवंशी के आने से बैटिंग लाइनअप में थोड़ा बदलाव हुआ। संजू सैमसन नंबर-3 पर उतरे और ईशान किशन को नंबर-5 पर भेजा गया।

पोजिशन चाहे कोई भी हो ईशान किशन जिस फॉर्म में चल रहे हैं वह हर जगह तबाही मचा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ नंबर-5 पर बैटिंग करते हुए ईशान किशन ने 80 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए।

वह अब भारत के लिए नंबर-5 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

जी हां, इस लिस्ट में ईशान किशन ने मनीष पांडे, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों को पछाड़ा है।

T20Is में IND के लिए नंबर 5 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए हाईएस्ट स्कोर

80* – ईशान किशन बनाम SL, निशिंह, 2026

79* – मनीष पांडे बनाम SA, सेंचुरियन, 2018

77* – युवराज सिंह बनाम AUS, राजकोट, 2013

71* – हार्दिक पांड्या बनाम AUS, मोहाली, 2022

69* – रिंकू सिंह बनाम AFG, बेंगलुरु, 2024

68* – रिंकू सिंह बनाम SA, ग्वालियर, 2023

बता दें, डिफेंडिंग चैंपियन भारत अगर श्रीलंका को इस सेमीफाइनल में हराने में कामयाब रहता है तो उनका गोल्ड मेडल मैच में सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर कम से कम अपना गोल्ड मेडल कन्फर्म कर लिया है।

एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट सेमीफाइनल शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाना है। विमेंस की तरह भारतीय मेंस टीम भी लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतना चाहेगी।

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581