BTech छात्रों के लिए खुशखबरी, यूपी में इनोवेशन प्रोजेक्ट पर मिलेगा ₹20 हजार तक अनुदान

 लखनऊ
 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश ने बीटेक के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए 20 हजार रुपये तक का अनुदान देने की योजना बनाई है।

हर वर्ष अधिकतम 60 प्रोजेक्ट का चयन किया जाएगा। पात्रता के लिए विद्यार्थियों का तीसरे वर्ष तक औसत 65 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। प्रोजेक्ट एकल या अधिकतम चार विद्यार्थियों के समूह द्वारा प्रस्तुत किया जा सकता है।

इस योजना के तहत आपदा प्रबंधन, कूड़ा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, कृषि तकनीक, ऊर्जा संरक्षण, और स्मार्ट सिटी जैसे क्षेत्रों में प्रोजेक्ट बनाए जा सकेंगे। चयनित प्रोजेक्ट को तीन माह में पूरा करना होगा। बेहतर प्रोजेक्ट को एक लाख, 75 हजार और 50 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।

आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। चयनित प्रोजेक्ट की सूची 15 दिसंबर को जारी की जाएगी। प्रोजेक्ट प्रदर्शन अगले वर्ष 24 अप्रैल को प्रस्तावित है। प्रोजेक्ट के लिए अनुदान पहले किस्त में 10 हजार रुपये और शेष 10 हजार रुपये प्रोजेक्ट पूरा करने के बाद दिए जाएंगे।

विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट का माडल परिषद के सामने प्रस्तुत करना होगा। इनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन को क्रमश: एक लाख, 75 हजार और 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। शेष चयनित प्रोजेक्ट को पांच-पांच हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

योजना में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और उनके गाइड शिक्षकों को परिषद की ओर से प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाना और नवाचार को प्रोत्साहित करना है। यह योजना विद्यार्थियों को अपने विचारों को साकार करने में मदद करेगी। आवेदन परिषद की वेबसाइट पर किए जाएंगे।

Related Posts

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

BPSC TRE-4 ने तोड़ा AEDO का रिकॉर्ड, 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने शिक्षक भर्ती के लिए किया आवेदन

पटना बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581