UPSSSC ने जारी की वन रक्षक भर्ती की आंसर की, 5 अक्टूबर तक दर्ज करें आपत्ति

लखनऊ
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 27 सितंबर को आयोजित वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक व विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी पांच अक्टूबर तक प्रश्नों अथवा उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आयोग की ओर से दिसंबर तक 10 से अधिक भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी है।

वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक के 708 पदों व कार्यालय विधि विज्ञान प्रयोगशाला में विभिन्न संवर्ग के 208 पदों के लिए मुख्य परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। आयोग अब इन परीक्षाओं की उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद परिणाम जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा।

आयोग का जोर भर्ती परीक्षाओं को तेजी से पूरा कर परिणाम जल्द घोषित करने पर है। अगली परीक्षाओं में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को प्रस्तावित है। अक्टूबर में मशीनिस्ट अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार भी होंगे।

इसके बाद 22 नवंबर को प्लाटून कमांडर एवं हवलदार प्रशिक्षक की मुख्य परीक्षा और 29 नवंबर को गन्ना पर्यवेक्षक एवं मोहर्रिर की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। 20 दिसंबर को लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार तथा विधान भवन रक्षक की मुख्य परीक्षा होगी। दिसंबर में कुछ अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं भी आयोजित करने की तैयारी आयोग कर रहा है।

Related Posts

2 नवंब राशिफल: नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन में क्या होगा खास? जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मेष राशि आज के दिन धन लाभ होने के योग हैं। शांत होकर सोचने के लिए समय निकालें। देखभाल के छोटे-छोटे काम दूसरों से दोस्ताना सपोर्ट और उपयोगी जानकारी हासिल…

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581