ठंडी शाम में चाय के साथ बनाएं क्रिस्पी मखाना चाट, नमकीन भी भूल जाएंगे

पिछले कुछ दिन से पड़ रही रिमझिम बारिश से मौसम ने करवट ले ली है. ठंड ने भारत की दहलीज पर दस्तक दे दी है. ऐसे में मौसम बहुत ही सुहाना और ठंडा-ठंडा हो गया. इस मौसम में शाम होते ही चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन करने लगता है. अक्सर घर में बिस्कुट, नमकीन या तली-भुनी चीजें निकाल ली जाती हैं. लेकिन अगर आप चाय के साथ कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ थोड़ा हेल्दी भी हो, तो मखाना चाट ट्राई कर सकते हैं.

इसमें कुरकुरे मखाने, भुनी मूंगफली, आलू, ककड़ी और चटपटी हरी चटनी का ऐसा कॉम्बिनेशन बनता है कि एक बार खाने के बाद नमकीन याद नहीं आएगी. सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. चलिए जानते हैं कैसे तैयार होता है ये झटपट स्नैक, जो ठंडे मौसम में चाय का मजा दोगुना कर सकता है.

मखाना चाट बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
    1 कप मखाना
    1/4 कप मूंगफली
    1/2 छोटी चम्मच घी
    1 ककड़ी, बारीक कटी हुई
    1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
    1 उबला हुआ आलू, छोटे टुकड़ों में कटा
    1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
    1 नींबू का रस
    थोड़ा लाल मिर्च पाउडर
    स्वादानुसार नमक
    बारीक कटा हरा धनिया

चटपटी हरी चटनी के लिए
    1/2 कप हरा धनिया
    2 इंच अदरक
    4 हरी मिर्च
    2 बड़े चम्मच भुनी मूंगफली
    2 बड़े चम्मच दही
    थोड़ा सा नमक
    जरूरत के हिसाब से पानी

बनाने का तरीका
1. सबसे पहले एक पैन को गैस पर गर्म करें और उसमें मूंगफली डालकर धीमी-मीडियम आंच पर भूनें. मूंगफली को तब तक भूनें, जब तक उसमें हल्की दरार आने लगे और अच्छी खुशबू न आने लगे. इसके बाद इसे प्लेट में निकाल लें.

2. अब उसी पैन में आधी छोटी चम्मच घी डालें और इसमें मखाने डाल दें. मखानों को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक भूनें, जब तक वे अच्छी तरह कुरकुरे न हो जाएं. अगर आप घी इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो मखानों को बिना घी के भी भून सकते हैं या एयर फ्राई कर सकते हैं.

3. अब मिक्सर जार में हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च, भुनी मूंगफली, दही, थोड़ा नमक और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर बारीक पीस लें. आपकी चटपटी हरी चटनी तैयार है.

4. एक बड़े बर्तन में ककड़ी, टमाटर, उबला हुआ आलू और हरी मिर्च डालें. इसमें नींबू का रस, थोड़ा लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और तैयार की गई हरी चटनी डालें. ऊपर से हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.

5. अब सबसे जरूरी बात है कि मखाना और मूंगफली आखिर में डालें. अगर इन्हें पहले डाल देंगे तो चटनी और नींबू के कारण इनका कुरकुरापन कम हो सकता है. इसलिए सर्व करने से ठीक पहले भुने हुए मखाने और मूंगफली डालें और हल्के हाथ से सबको मिक्स कर दें.

चाय के साथ मिलेगा चटपटा और कुरकुरा स्वाद
अब आपकी क्रिस्पी मखाना चाट बनकर तैयार है. इसमें हरी चटनी का तीखापन, नींबू की खटास, आलू की सॉफ्टनेस और मखाने-मूंगफली का कुरकुरा स्वाद मिलता है. ठंडी शाम में गरमागरम चाय के साथ ये कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगेगा. खास बात यह है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत या समय नहीं लगता.

अगर आपको टमाटर पसंद नहीं है तो उसे छोड़ सकते हैं. इसी तरह ककड़ी की जगह अपनी पसंद की दूसरी सब्जियां भी इस्तेमाल की जा सकती हैं. चाट को और चटपटा बनाने के लिए आप स्वाद के मुताबिक मसाले भी बढ़ा सकते हैं.

Related Posts

दीपावली पर गणेश जी के सामने सरसों का दीपक जलाने का क्या है महत्व? जानें काजल से जुड़ी परंपरा

Diwali 2026: हर साल कार्तिक अमावस्या की रात दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल दीपावली का त्योहार 8 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान गणेश…

7 या 8 नवंबर को मनाई जाएगी नरक चतुर्दशी? तारीख, पूजा विधि और धार्मिक महत्व जानें

 Diwali 2026: दिवाली से पहले मनाए जाने वाले छोटी दिवाली के त्योहार की तारीख को लेकर इस बार लोगों के बीच असमंजस है.  कोई 7 नवंबर तो कोई 8 नवंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581