प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर और प्रोत्साहन देगी राज्य सरकार

रायपुर

एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी सु संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री  साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सु संजू देवी को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सु संजू देवी को 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि सु संजू देवी ने अपने उत्कृष्ट खेल, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं में अपार सामर्थ्य है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और प्रोत्साहन मिले, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

मुख्यमंत्री ने सु संजू देवी से एशियन गेम्स के अपने अनुभवों और भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के संबंध में आत्मीय बातचीत की। उन्होंने संजू देवी की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक खिलाड़ी की उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं होती, बल्कि वह अपने साथ हजारों युवाओं के सपनों को भी नई उड़ान देती है। संजू देवी की सफलता प्रदेश के गांवों और छोटे शहरों में खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देख रहे बच्चों और युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाएगी।

उल्लेखनीय है कि जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 की महिला कबड्डी स्पर्धा में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में ईरान को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की सु संजू देवी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि प्रदेश के दूरस्थ अंचलों से निकलने वाली प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता निखारने और देश-दुनिया के खेल मंचों तक पहुंचने के पर्याप्त अवसर मिलें। सु संजू देवी जैसी प्रतिभाओं की उपलब्धियां इस संकल्प को और मजबूत करती हैं।

सु संजू देवी ने सम्मान और प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से मिला यह प्रोत्साहन उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

Related Posts

मध्यप्रदेश और इंदौर को राष्ट्रीय सम्मान, ऋण वितरण में राज्य नंबर-1 तो मिलियन प्लस सिटी में इंदौर अव्वल

पीएम स्वनिधि योजना मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम…

यूपी के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अलर्ट, ठंड से बचाव की तैयारी शुरू

सीएम योगी के निर्देश पर शीतलहर से निपटने की तैयारी तेज, यूपी के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को अलर्ट महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण की ओर से सभी राजकीय मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581