टूटी स्क्रीन पर टेम्पर्ड ग्लास लगाना पड़ सकता है भारी, जानें क्या-क्या नुकसान

स्मार्टफोन में सबसे जल्दी किसी चीज के खराब होने का खतरा होता है तो वो है डिस्प्ले. क्योंकि फोन इस्तेमाल करते समय कई बार ऐसा होता है कि हाथ से छूटकर फोन गिर जाता है, जिसकी वजह से डिस्प्ले पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है. स्क्रीन क्रैक हो जाती है या अगर स्मार्टफोन किसी कोने की तरफ से गिर जाए तो स्क्रीन पर क्रैक ही क्रैक हो जाते हैं.

कई लोग डिस्प्ले को ठीक कराने की जगह बहुत ही सस्ता जुगाड़ निकालते हैं. मार्केट से स्क्रीन गार्ड या टेम्पर्ड ग्लास लाकर टूटे हुए डिस्प्ले के ऊपर लगाकर इस्तेमाल करने लगते हैं. लोगों का मानना होता है कि इससे डिस्प्ले ज्यादा खराब नहीं होगा और काफी समय तक इसी तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. आइए जानते हैं इस ट्रिक को इस्तेमाल करने के क्या नुकसान हो सकते हैं.

क्यों नहीं लगाना चाहिए टेम्पर्ड ग्लास को टूटे हुए फोन के ऊपर?
मोबाइल फोन की स्क्रीन टूट जाने के बाद अक्सर लोग पैसे बचाने के चक्कर में उस पर एक ग्लास लगवाकर इस्तेमाल करते हैं. शुरुआत में तो इससे थोड़ी मदद मिलती है. टूटे हुए स्क्रीन से निकलने वाले छोटे-छोटे पार्टिकल्स उंगलियों में घुस सकते हैं और चोट भी लग सकती है.

लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि टूटे हुए डिस्प्ले पर ग्लास लगाने के बाद भी स्क्रीन के अंदर मौजूद क्रैक बढ़ सकते हैं. समय के साथ डिस्प्ले और ज्यादा टूट सकता है और खराब हो सकता है. ऐसे में पैसे बचाने के चक्कर में बाद में ज्यादा खर्चा करना पड़ सकता है.

स्क्रीन पर प्रेशर देने से स्क्रीन और ज्यादा खराब
स्मार्टफोन यूजर्स जिनके डिस्प्ले पर ग्लास प्रोटेक्टर लगा होता है, उन्हें कई बार ऐसा लगता है कि स्क्रीन अब सुरक्षित है. लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान फोन पर पड़ने वाला दबाव धीरे-धीरे क्रैक को और ज्यादा बढ़ा सकता है. इसकी वजह से छोटा सा क्रैक भी बड़ी समस्या बन सकता है.

टच जल्दी हो सकता है खराब
जैसे-जैसे आप फोन इस्तेमाल करते हैं, स्क्रीन पर लगातार टच और प्रेशर पड़ता रहता है. अगर डिस्प्ले पहले से टूटा हुआ है तो लगातार पड़ने वाला प्रेशर क्रैक को और ज्यादा बढ़ा सकता है. इसके साथ ही फोन के टच में भी दिक्कत आने का खतरा रहता है.

किसी खास जगह पर ज्यादा प्रेशर पड़ने से स्क्रीन पर फ्लिकर या ग्रेन जैसी लाइन्स भी दिखाई दे सकती हैं. धीरे-धीरे टच रिस्पॉन्स भी खराब हो सकता है और फोन इस्तेमाल करने में परेशानी आने लगती है.

फोन में इंटरनल डैमेज का खतरा
डिस्प्ले क्रैक होने के बाद सबसे बड़ा खतरा फोन की वाटर रेसिस्टेंस को लेकर होता है. क्रैक की वजह से नमी और पानी के अंदर जाने का खतरा बढ़ जाता है. अगर पानी या नमी फोन के अंदर चली गई तो इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है और फोन पूरी तरह खराब भी हो सकता है.

इसलिए थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में टूटे हुए डिस्प्ले पर सिर्फ टेम्पर्ड ग्लास लगाकर लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करना सही नहीं है. अगर स्क्रीन ज्यादा टूट गई है या टच में दिक्कत आ रही है, तो फोन को जल्द से जल्द सर्विस सेंटर पर दिखाना बेहतर है.
 

Related Posts

2 नवंब राशिफल: नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन में क्या होगा खास? जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मेष राशि आज के दिन धन लाभ होने के योग हैं। शांत होकर सोचने के लिए समय निकालें। देखभाल के छोटे-छोटे काम दूसरों से दोस्ताना सपोर्ट और उपयोगी जानकारी हासिल…

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581