पहाड़ी प्याज-लहसुन की चटनी, दाल-चावल और रोटी का स्वाद कर देगी दोगुना

सब्जी और दाल के साथ में तीखी और चटपटी चटनी मिल जाती है तो मजा दोगुना हो जाता है. धनिया-पुदीना की चटनी तो अक्सर घरों में बनती है, लेकिन बार-बार एक ही चटनी खाकर मन भर जाता है. अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो पहाड़ो की मशहूर लहसुन-प्याज की चटनी ट्राई कर सकते हैं. इस चटनी को बनाने में बिल्कुल समय नहीं लगता है और इसका खट्टा और तीखा स्वाद सिंपल से खाने को भी लाजवाब बना देता है.

पहाड़ी खाना जितना सादा और आसान होता है, उसका स्वाद उतना ही बेहतरीन होता है. अगर आपको भी खाने के साथ में कुछ चटपटा खाना अच्छा लगता है तो आप प्याज-लहसुन की चटनी ट्राई कर सकते हैं. आइए आपको इस बनाने का पहाड़ी तरीका बताते हैं, लहसुन की कलियों के साथ-साथ इसमें लहसुन की पत्तियों का भी इस्तेमाल किया जाता है.

प्याज-लहसुन की चटनी के लिए सामग्री
    लहसुन की कलियां- 8-10
    लहसुन के पत्ते- आधा मुट्ठी
    प्याज- 1 मिडियम साइज
    हरा धनिया- एक मुट्ठी
    हरी मिर्च-3-4
    नमक-स्वादानुसार
    लाल मिर्च- आधा चम्मच
    हल्दी-आधा चम्मच
    धनिया पाउडर- आधा चम्मच
    दही- आधा कप

तड़के के लिए
    सरसों का तेल
    हींग-एक चुटकी
    जीरा- आधा छोटा चम्मच
    लाल मिर्च- एक चुटकी

प्याज-लहसुन की चटनी बनाने का तरीका

  • सबसे पहले लहसुन, प्याज, हरा धनिया और हरी मिर्च को पानी से धो लें और फिर उनको काट लें.
  • उसके बाद सिलबट्टे पर लहसुन-प्याज को कूट लें, फिर इसमें हरी-मिर्च और हरा धनिया डालें और सबको एक साथ अच्छी तरह से कूट लें.
  • फिर सारे सूखे मसाले और दही मिलाएं, उसके बाद हल्के हाथ से सिलबट्टे पर ही एक बार फिर से सबको चीजों को पीस लें.
  • अब एक पेस्ट जैसा तैयार हो जाएगा, जिसे आप एक कटोरी में निकालकर अलग रख लीजिए.
  • एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें हींग, जीरा और लाल मिर्च डालें. एक मिनट बाद ही चटनी का मिक्सर इसमें डालकर अच्छी तरह से सबको मिक्स कर लें.

इस तरीके से करें सर्व
पहाड़ी स्वाद के लिए चटनी को मिक्सी की बजाय सिलबट्टे पर ही पीसना सही रहेगा. इस चटनी को आप रोटी-पराठा के साथ बिना सब्जी के भी खा सकते हैं. इसके अलावा आप इसे दाल-चावल के साथ साइड डिश की तरह सर्व भी कर सकते हैं. अगर आपके घर अचानक मेहमान आ जाए तो आप झटपट इस चटनी को बना सकते हैं और इसे खाने के बाद मेहमान खुद को इसकी रेसिपी पूछने से रोक नहीं पाएंगे.

Related Posts

Rashifal 9 November: सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, आर्थिक लाभ के बनेंगे प्रबल योग

मेष राशि (Aries): निवेश से मिल सकता है बड़ा लाभ मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस दौरान कमीशन, लाभांश या रॉयल्टी से…

स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, SWAYAM से Skill India तक फ्री पढ़ाई के 8 शानदार प्लेटफॉर्म

 आज अगर आप कुछ पढ़ना चाहते हैं या नई स्किल्स सीखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने नहीं पड़ेंगे। इंटरनेट की मदद से अब घर बैठे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581