कबड्डी में भारत की जीत का सिलसिला जारी, महिला टीम ने पक्का किया सिल्वर

नागोया
भारत की महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल मैच में नेपाल को 48-24 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय खिलाड़ियों ने आशा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की है। कबड्डी में हमेशा से ही भारत का वैश्विक स्तर पर दबदबा रहा है। इस टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया का दबदबा कायम है और अब भारत को गोल्ड से कम कुछ मंजूर नहीं होगा। फाइनल में भारत का मुकाबला ईरान और चीनी ताइपे के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

फाइनल में जगह बनाने के साथ ही भारतीय टीम ने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है, लेकिन सभी को टीम इंडिया से गोल्ड की आस है। फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। वहीं, भारत की पुरुष टीम भी सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है और कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। भारत की पुरुष टीम से भी गोल्ड मेडल की आस है।

एशियन गेम्स में अजेय है भारतीय टीम
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम अब तक कोई भी मैच नहीं हारी है। सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया ने अपने तीनों ग्रुप मुकाबले जीते थे। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश पर 42-21 की जीत के साथ की थी, जिसके बाद ईरान को 37-23 से हराया। इसके बाद जापान पर 50-25 से शानदार हासिल की और ग्रुप-ए में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।
कबड्डी में भारत का दबदबा
कबड्डी को 1990 में एशियाई खेलों में शामिल किए जाने के बाद से भारतीय पुरुष टीम ने 9 पदक जीते हैं। इनमें 8 स्वर्ण पदक शामिल हैं। 2018 में भारत का स्वर्ण पदक जीतने का सिलसिला टूटा था, जब टीम को कांस्य पदक मिला था।

कोच को चैंपियन बनने का भरोसा
भारत की महिला कबड्डी टीम की कोच नीता डाडवे ने ईरान के खिलाफ शानदार जीत के बाद कहा था , 'हमने ईरान के खिलाफ काफी रणनीति बनाई थी। पहली बार हम दस से अधिक अंक से जीते हैं। इससे पहले सारे मुकाबले करीबी रहे हैं।' यह पूछने पर कि भारत को कौन हरा सकता है, उन्होंने कहा , 'कोई नहीं। हम विश्व में नंबर एक हैं और यह हमारा खेल है। इसकी शुरूआत भारत में हुई। हमारे पास बेहतरीन खिलाड़ी, तकनीक, रफ्तार और दमखम के साथ आत्मविश्वास है।’

Related Posts

टीम इंडिया के लिए बड़ी खबर, चोट के चलते न्यूजीलैंड का धाकड़ ओपनर पूरी सीरीज से बाहर

नई दिल्ली  भारत के खिलाफ चल रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों की चोटों की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है।…

IPL में पैसों और कप्तानी को लेकर नई जंग, एक खिलाड़ी ने रखी कप्तानी की मांग तो दूसरे ने मांगे 40 करोड़ रुपये

 नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिलाड़ियों की कीमत को लेकर नया विवाद खड़ा हो सकता है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम दो बड़े खिलाड़ियों ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581