मेघालय में UDP को झटका, 8 विधायक बीजेपी में शामिल; विधानसभा में बदला समीकरण

नई दिल्ली

मेघालय की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में इन विधायकों ने पार्टी की सदस्यता ली. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा मौजूद रहे. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी अनिल एंटनी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। 

बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में लहकमेन रिंबुई, पियुस मारवीन, किर्मेन शायला, मेयरलबोर्न सिएम, मैथ्यू कुरबाह, ओलान सिंह सुइन, बालाजिएड कुपार सिनरेम और सिनशार लिंगदोह थाबाह शामिल हैं। 

यूडीपी के 12 में से 8 विधायक बीजेपी में हुए शामिल

इन 8 विधायकों के बीजेपी में जाने से मेघालय विधानसभा का गणित भी बदल गया है. 60 सदस्यों वाली विधानसभा में यूडीपी के कुल 12 विधायक थे. अब इनमें से 8 बीजेपी के साथ आ गए हैं. बीजेपी के पास पहले दो विधायक थे. अब उसकी संख्या बढ़कर 10 हो गई है. इसके साथ ही बीजेपी विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। 

UDP के दो विधायक मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा के नेतृत्व वाली मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस सरकार में मंत्री भी हैं. ऐसे में 8 विधायकों का पार्टी बदलना यूडीपी के लिए बड़ा बदलाव है। 

दरअसल, इन विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी. 16 सितंबर को यूडीपी विधायक किर्मेन शायला ने खुद कहा था कि पार्टी के 8 विधायक बीजेपी में जाने का फैसला कर चुके हैं. उस समय उन्होंने यह भी कहा था कि यह संख्या 9 तक पहुंच सकती है। 

शायला के मुताबिक, विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की थी. इसके बाद बीजेपी में शामिल होने का फैसला हुआ. विधायकों ने पार्टी बदलने से पहले अपनी कुछ मांगों पर पक्के आश्वासन की मांग की थी। 

कोयला खनन और खासी भाषा की रखी मांग
इन विधायकों की प्रमुख मांगों में कोयला खनन से जुड़े नियमों में बदलाव शामिल है. इसके अलावा खासी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी रखी गई है. विधायकों का कहना था कि इन मांगों को 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले पूरा करने का आश्वासन दिया गया है. इसके बाद उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला पक्का किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायकों ने मेघालय रेजिडेंट्स सेफ्टी एंड सिक्योरिटी एक्ट को लागू करने की मांग भी रखी थी. इन मांगों पर केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत के बाद बीजेपी में शामिल होने का रास्ता साफ हुआ। 

बीजेपी के लिए क्यों अहम है यह बदलाव?
दरअसल, 8 विधायकों के आने के बाद बीजेपी अब मेघालय विधानसभा में 10 विधायकों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. इससे राज्य में पार्टी की विधानसभा मौजूदगी बढ़ी है. बीजेपी पहले से ही मेघालय की सरकार में सहयोगी है. अब यूडीपी के 8 विधायकों के पार्टी में आने से राज्य की राजनीति में बीजेपी की ताकत बढ़ी है. आने वाले समय में इसका असर सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक समीकरणों पर भी देखने को मिल सकता है। 

फिलहाल 8 विधायकों का एक साथ बीजेपी में शामिल होना मेघालय की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है. इससे यूडीपी के अंदर भी नई स्थिति बन गई है. वहीं, बीजेपी अब 10 विधायकों के साथ विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। 

‘मोदी सरकार के काम से प्रभावित होकर बीजेपी में आए 8 विधायक’
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मेघालय के यूडीपी के 8 विधायकों का बीजेपी में स्वागत किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 साल में पूर्वोत्तर और मेघालय में बड़ा बदलाव हुआ है. रिजिजू का कहना है कि पूर्वोत्तर के लोगों के साथ पीएम मोदी के जुड़ाव और विकास की राजनीति से ये सभी विधायक प्रभावित हुए हैं. बीजेपी सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर सभी 8 विधायकों ने पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। 

Related Posts

दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को बताया नफरत फैलाने वाला, सत्य सनातन यात्रा में दिया बयान

उज्जैन पूर्व एमपी CM और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने लोगों को हिंदुत्व से दूर रहने की नसीहत…

सीने में संक्रमण से जूझ रहे शरद पवार, डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है तबीयत

मुंबई  महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत को लेकर बड़ी खबर है। 85 वर्षीय शरद पवार को बुधवार रात मुंबई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581