भारत-जापान मैच से पहले चर्चा में अभिषेक आनंद, 18 T20I खेल चुके हैं बिहारी क्रिकेटर

पटना
बिहार के रोहतास से निकलकर IIT कानपुर में पढ़ाई करने वाले अभिषेक आनंद ने जापान की क्रिकेट टीम तक का सफर तय किया है. भारत और जापान के बीच 22 सितंबर (मंगलवार) को होने वाले ऐतिहासिक टी20I मुकाबले से पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अभिषेक से जब उनके बिहारी होने और जापान के लिए क्रिकेट खेलने को लेकर सवाल किया गया, तो उनका जवाब 'बिहारी कहां नहीं है भाई' खूब चर्चा में आ गया.

हालांकि, भारत के खिलाफ तोचिगी प्रांत के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस मुकाबले का हिस्सा अभिषेक आनंद नहीं होंगे. जापान ने मैच के लिए जो 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, उसमें अभिषेक आनंद का नाम शामिल नहीं है. यानी फैन्स उन्हें भारत के खिलाफ मैदान पर उतरते नहीं देखेंगे.

अभिषेक आनंद का क्रिकेट से जुड़ाव जापान पहुंचने के बाद नहीं हुआ. IIT कानपुर में केमिस्ट्री की पढ़ाई के दौरान भी उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा और इस संस्थान की टीम की कप्तानी की. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नौकरी के लिए टोक्यो चले गए. जापान में भी उन्होंने क्रिकेट को अपने जीवन से अलग नहीं होने दिया. नौकरी के साथ क्लब क्रिकेट खेलते रहे और स्थानीय स्तर पर उनके प्रदर्शन ने उन्हें जापान की नेशनल क्रिकेट टीम तक पहुंचा दिया.

अभिषेक का ऐसा रहा है इंटरनेशनल करियर
28 साल के अभिषेक आनंद ने 9 मई 2025 को कुक आइलैंड्स के खिलाफ जापान के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इसके बाद वह जापान की टीम का नियमित हिस्सा बने. उन्होंने अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 275 रन दर्ज हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 55 रन रहा है, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने एक विकेट लिया है.

उनकी कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने क्रिकेट को करियर का मुख्य रास्ता बनाए बिना भी खेल में अपनी जगह बनाई. नौकरी और क्रिकेट को साथ लेकर चलने के बाद वह जापान की राष्ट्रीय टीम तक पहुंचे.

भारत और जापान के बीच पहली बार कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला होने जा रहा है. यह मैच भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है और एशियन गेम्स से पहले दोनों टीमों के लिए तैयारी का भी हिस्सा है.

जापान की 15 सदस्यीय टीम: केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान) चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इतो-डेविस, एलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुदा-नायरन, वतरू मियाउची, रेओ सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पटमोर, शोमा सुगया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी, त्सुयोशी तकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा और लाचलान यामामोटो-लेक.

Related Posts

क्या 2027 में फिर दिखेगी रोहित-कोहली की जोड़ी? स्टार स्पोर्ट्स के वीडियो ने मचाई हलचल

नई दिल्ली एक वीड‍ियो आया है, जिसमें सवाल‍िया अंदाज में पूछा गया कि क्या व‍िराट कोहली 2027 में अपना दूसरा वर्ल्ड कप जीतेंगे? अगले वीड‍ियो फ्रेम में रोहित शर्मा द‍िखते…

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर फिक्सिंग की चर्चा, लगातार नो बॉल से बढ़ी चिंता

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर अपने प्रदर्शन से ज्यादा विवादों और गलतियों को लेकर चर्चा में है। इस बार मामला टेस्ट क्रिकेट में नो बॉल का है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581