Bank Holiday 21 September: शंकरदेव जन्मोत्सव और नारायण गुरु समाधि दिवस पर बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली
कल सोमवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 21 सितंबर को बैंक ब्रांच जाकरअपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल सोमवार को बैंक कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल किन राज्यों में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।

कल सोमवार 21 सितंबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
कल सोमवार 21 सितंबर को बैंक असम और केरल में बंद रहेंगे। असम में बैंक श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और केरल में बैंक श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण बैंक नहीं खुलेंगे। यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहेंगे। असम और केरल के अलावा बैंक देश के बाकी सभी राज्यों में खुले रहेंगे।

श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव मुख्य रूप से असम में मनाया जाता है। यह महान संत, कवि, समाज सुधारक और वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जयंती है। माना जाता है कि उनका जन्म 1449 में असम में हुआ था। उन्होंने असम में एकशरण नामधर्म यानी भक्ति परंपरा को आगे बढ़ाया और समाज को धार्मिक-सामाजिक एकता का संदेश दिया। असम में शंकरदेव जन्मोत्सव 21 सितंबर को मनाया जाएगा।

श्री नारायण गुरु समाधि
श्री नारायण गुरु समाधि दिवस मुख्य रूप से केरल के वर्कला स्थित शिवगिरी मठ में मनाया जाता है। श्री नारायण गुरु एक आध्यात्मिक गुरु और समाज सुधारक थे, जिन्होंने जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ आवाज उठाई। उनका प्रसिद्ध संदेश था। एक जाति, एक धर्म, एक ईश्वर, मनुष्य के लिए। शिवगिरी में उन्होंने समाधि प्राप्त की थी। इसी घटना की याद में समाधि दिवस मनाया जाता है।

देश के बाकी राज्यों में खुली रहेंगी बैंक ब्रांच?
दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र,कर्नाटक,ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, मध्यप्रदेश, तेलांगना जैसे तमाम राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। बैंक सिर्फ मेघालय में बंद रहेंगे। बाकि सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
20 सितंबर – रविवार
21 सितंबर – श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के कारण भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

22 सितंबर – करमा पूजा के कारण रांची में बैंक बंद रहने वाले हैं।

23 सितंबर – महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

25 सितंबर – इंद्रजात्रा के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहने वाले हैं।

26 सितंबर – चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

27 सितंबर – रविवार

Related Posts

सेंसेक्स की तूफानी तेजी से निवेशकों की चांदी, क्या बाजार में शुरू हुआ तेजी का नया दौर?

मुंबई  शेयर मार्केट में इन दि‍नों रौनक है. होर्मुज का टेंशन वहीं है, तेल की कीमतें अभी भी 100 के आसपास हैं. डोनाल्‍ड ट्रंप के मनमानी फैसले सामने हैं, फ‍िर…

धनतेरस से पहले खरीदारों को राहत, सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी

नई दिल्ली धनतेरस और दिवाली से चंद दिन पहले सोने-चांदी की कीमतें लगातार घटती जा रही हैं, एक तरह से मंगलवार को फिर से सोने-चांदी के भाव बिखर गए हैं.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581