अब बोलकर बुक होगा ट्रेन टिकट? AI ने IRCTC पर खुद की टिकट बुकिंग, जानें पूरा मामला

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको जरूर पता होगा कि टिकट बुक करते समय कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. बार-बार डिटेल्स और कैप्चा भरना पड़ता है, जिसकी वजह से कई बार पक्का टिकट बुक करते समय देरी हो जाती है और आपका टिकट कन्फर्म नहीं हो पाता है.

सोचिए, आपको ट्रेन से मुंबई से राजकोट जाना है. आमतौर पर आप IRCTC की वेबसाइट खोलेंगे, स्टेशन चुनेंगे, तारीख डालेंगे, ट्रेन खोजेंगे, सीट देखेंगे और फिर पैसेंजर की जानकारी भरेंगे. अब अगर यही काम आप सिर्फ एक लाइन बोलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से करवा सकें तो कैसा लगेगा?

आज के एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में AI ऐसे काम कर पा रहा है, जो पहले सिर्फ सोचे जा सकते थे. अब कमांड से पूरा एक्शन और ऑटोमेशन की तरफ बढ़ चुका है. आइए जानते हैं कि सिर्फ बोलकर आप टिकट बुकिंग जैसा काम कैसे करवा सकते हैं.

ChatGPT Astra ने खुद शुरू किया टिकट बुकिंग का काम
कुछ ऐसा ही एक दिलचस्प एक्सपेरिमेंट इन दिनों चर्चा में है. एक सोशल मीडिया क्रिएटर ने ChatGPT Astra को IRCTC पर ट्रेन टिकट बुक करने का काम दिया. AI को बताया गया कि 20 सितंबर को रात 9 से 11 बजे के बीच मुंबई से राजकोट जाना है और दो लोगों के लिए AC क्लास की ट्रेन चाहिए.
इसके बाद AI ने ब्राउजर के जरिए IRCTC की वेबसाइट पर आगे का प्रोसेस शुरू किया. उसने स्टेशन, तारीख और समय जैसी जानकारी डालकर ट्रेनें सर्च करने की कोशिश की.

ट्रेन और सीट की जानकारी भी खोजी
इस पैसेंजर  की सबसे खास बात यह रही कि AI सिर्फ ट्रेन का नाम बताकर नहीं रुका. दावे के मुताबिक, उसने अवेलेबल ट्रेनों को देखा और सीट की सिचुएशन चेक की. कुछ ऑप्शंस में सीट वेटिंग में मिलीं.

इसके बाद AI ने पूछा कि आगे क्या करना है. जब उसे अगले दिन की ट्रेनें देखने के लिए कहा गया, तो उसने दोबारा सर्च करके दूसरे ऑप्शंस सामने रख दिए.

पेमेंट का काम बाकी
यानी जिस काम के लिए अभी हमें खुद कई बार क्लिक करना पड़ता है, AI ने उसका बड़ा हिस्सा खुद करने की कोशिश की. हालांकि, इस एक्सपेरिमेंट में आखिर में पेमेंट का स्टेप बाकी रह गया था.

यहां एक बात समझना जरूरी है कि यह सोशल मीडिया पर दिखाया गया एक एक्सपेरिमेंट है. इसे IRCTC की तरफ से शुरू की गई कोई ऑफिशियल AI टिकट बुकिंग सुविधा नहीं माना जाना चाहिए.

क्या फ्यूचर में AI खुद बुक करेगा टिकट?
अब सवाल है कि क्या आने वाले समय में AI सिर्फ हमारे सवालों के जवाब देगा या फिर हमारे लिए वेबसाइट खोलकर पूरा काम भी करेगा?
ट्रेन टिकट वाला यह पैसेंजर  आने वाले समय की एक झलक जरूर देता है.

असली चुनौती तब होगी जब AI को Tatkal बुकिंग, पेमेंट और दूसरी तकनीकी परेशानियों के बीच पूरा काम करना पड़ेगा. फिलहाल इतना साफ है कि AI अब सिर्फ बातचीत करने वाला टूल नहीं रह गया है. वह हमारे लिए काम करने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है.
 

Related Posts

AI की बढ़ती मांग से महंगे होंगे स्मार्टफोन, सस्ते Android फोन की कीमतों में 30% तक उछाल का अनुमान

AI की दुनिया में बड़े-बड़े डेटा सेंटर बनाए जा रहे हैं. इन केंद्रों पर चैटबॉट, इमेज जनरेशन, वीडियो प्रोसेसिंग और दूसरी AI सेवाओं को चलाने के लिए भारी कंप्यूटिंग क्षमता…

मंगल गोचर से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, अगले 7 दिनों में नौकरी और कारोबार में होगा लाभ

 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को नवग्रहों का सेनापति माना जाता है। ऐसे में जब भी मंगल का राशि या फिर नक्षत्र गोचर होता है तो ये हर एक राशि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581