आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

नई दिल्ली
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी का कहना है कि वह अपनी टीम के प्रदर्शन के आधार पर अपने खेल का आकलन करते हैं और इसके साथ ही वह शीर्ष क्रम के बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में अपने कौशल को बढ़ाने पर लगातार काम कर रहे हैं। जिस टीम में न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट और भारत के अनकैप्ड खिलाड़ी तेजस्वी दहिया विशेषज्ञ विकेटकीपर के रूप में मौजूद हैं, उसमें रघुवंशी का विकेट के पीछे का कौशल केकेआर के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है क्योंकि उनकी टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में सही संयोजन तैयार करना एक चुनौती होगी।

रघुवंशी ने पीटीआई से कहा, ''घरेलू क्रिकेट की मेरी टी20 टीम मुंबई को विकेटकीपिंग के लिए मेरी जरूरत थी, इसलिए मैंने इसे स्वीकार किया। यह एक नई चुनौती थी जिसने मुझे बहुत मजा आया। मैंने बहुत अभ्यास किया है और अब देखते हैं कि परिणाम कैसा निकलता है।'' भारतीय टीम में सभी प्रारूपों में जगह पाने की होड़ तेज हो रही है तथा यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा जैसे विशेषज्ञ बल्लेबाज भी लगातार अपनी गेंदबाजी कौशल को निखारने में जुटे हैं, ऐसे में रघुवंशी को भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ''मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता। मैं बस अपने खेल को जितना हो सके बेहतर बनाने पर ध्यान देता हूं। क्रिकेट काफी गतिशील खेल है और इसलिए मैं अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने फील्डिंग कौशल और विकेटकीपिंग कौशल पर भी लगातार काम कर रहा हूं। मैं जितना हो सके उतना बेहतर बनने की कोशिश कर रहा हूं।'' इस 21 वर्षीय खिलाड़ी को मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी दोनों टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।

रघुवंशी ने कहा, ''मैंने अपनी तरफ से पूरी तैयारी की, लेकिन मैं अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन केवल इस आधार पर करता हूं कि टीम जीती है या नहीं। उम्मीद है कि आईपीएल में मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा और अपनी टीम को जीत दिलाने में योगदान दूंगा।'' अपने गुरु और कोच अभिषेक नायर के केकेआर के मुख्य कोच के रूप में पदभार संभालने के बाद रघुवंशी को विश्वास है कि उन्हें इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।उन्होंने कहा, ''यह मेरे साथ-साथ पूरी टीम के लिए कुछ नया सीखने का बहुत अच्छा मौका होगा। वह क्रिकेट की बहुत अच्छी समझ रखते हैं और बहुत अच्छे इंसान हैं। मैंने पहले भी उनसे काफी कुछ सीखा है। उम्मीद है कि हम उनके साथ मिलकर ट्रॉफी जीतने में सफल रहेंगे।''

 

Related Posts

वनडे रन चेज में विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में बनाई जगह

नई  दिल्ली  विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 74 रनों की शानदार पारी खेलकर वनडे क्रिकेट की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड…

विराट कोहली के बर्थडे पर खास चर्चा, अनुष्का के साथ उनकी खूबसूरत जिंदगी के 8 राज

मुंबई  टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली आज 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर स्टार क्रिकेटर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581