सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

नई दिल्ली
आईपीएल का 19वां सीजन खिलाड़ियों की चोटों से प्रभावित हुआ है। सीजन का पहला मुकाबला शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले करीब 6 बड़े खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जबकि कुछ खिलाड़ी चोट या फिटनेस कारणों की वजह से टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह नहीं खेल पाएंगे।

एमएस धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को बताया कि महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और इस कारण उनका आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह में खेलने की संभावना नहीं है। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से आईपीएल खेलना जारी रखा है। इस 44 वर्षीय खिलाड़ी के आईपीएल में भविष्य को लेकर प्रत्येक सत्र में कयास लगाए जाते हैं। धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं इसलिए उनके लिए मैच फिटनेस बनाए रखना और भी मुश्किल हो जाता है। कुछ प्रमुख विदेशी खिलाड़ी चोटिल होने के कारण पहले ही पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं जबकि कुछ खिलाड़ी विभिन्न कारणों से टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी
आरसीबी और श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा फिटनेस टेस्ट में फेल होने होने के कारण उन्हें अभी आईपीएल 2026 में खेलने के लिए एनओसी नहीं मिला है। जिससे वह कम से कम शुरुआती दो मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। श्रीलंका के दो और स्टार क्रिकेटर मतिशा पतिराना और वनिंदू हसरंगा भी इस समय इंजरी से जूझ रहे हैं। इनका अभी तक आईपीएल में खेलने के लिए फ़िटनेस टेस्ट नहीं हुआ है। हसरंगा आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं जबकि पतिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल नीलामी के दौरान 18 करोड़ की भारी-भरकम रकम में ख़रीदा था। पतिराना को लेकर केकेआर के मुख्य कोच अभिषेक नायर ने बताया था कि पतिराना शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और शायद मध्य अप्रैल तक ही टीम को ज्वॉइन कर पाएं।

पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड
सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ में खिंचाव की समस्या से उबर रहे हैं। कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन सनराइजर्स की अगुवाई करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड भी चोटिल होने के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से शुरू के कुछ मैच में नहीं खेल पाएंगे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हेमांग बदानी ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क मैच फिटनेस हासिल करने के बेहद करीब हैं और उन्होंने गेंदबाजी शुरू कर दी है।

 

Related Posts

₹14.2 करोड़ के खिलाड़ी पर गिरेगी गाज? CSK मिनी ऑक्शन से पहले बना रही रणनीति

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती है. पांच बार की चैम्पियन टीम…

न इधर के रहे न उधर के! वैभव सूर्यवंशी के करियर को लेकर क्यों बना असमंजस?

नई दिल्ली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वैभव 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बना सके. लेकिन ओपनिंग में लौटे तो 19 गेंदों पर 45 रन ठोककर अपनी असली ताकत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581