बिहार में पुल हादसे से मची अफरातफरी, 7 मजदूर घायल; तेजस्वी ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

पटना
बिहार में एक और पुल हादसा हो गया है। वैशाली जिले के लालगंज में जलालपुर गांव में निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर गुरुवार को अचानक गिर गया। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। सभी घायल मजदूर बताए जा रहे हैं। यह हादसा भारतमाला परियोजना के तहत सोनपुर से केसरिया के बीच बन रहे सिक्स लेन बुद्ध सर्किट हाईवे पर हुआ। घायल मजदूरों को रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में दो मरीजों को हाजीपुर रेफर किया गया है। हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

वैशाली जिला प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि गुरुवार को निर्माणाधीन पुल के लॉन्चर को विस्थापित करने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के कारणों की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन करने और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एजेंसी को जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं।

मौके पर अफरातफरी और मची चीख-पुकार
पुल का स्ट्रक्चर गिरने पर मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही लालगंज प्रखंड और वैशाली जिले के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर हालात का जायजा लेकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में पांच बिहार के
घायलों में 5 मजदूर बिहार के हैं, जबकि एक-एक पंजाब और ओडिशा के हैं। घायलों की पहचान बेगूसराय निवासी रंजन कुमार, पटना निवासी राम भरोसे साह, पातेपुर (वैशाली) निवासी अली इमाम, पटना निवासी प्रमोद चौधरी, मुजफ्फरपुर निवासी संदीप कुमार, पंजाब निवासी गुलशन और ओडिशा निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है। राम भरोसे साह और प्रमोद चौधरी की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हाजीपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का लालगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डीएम मौके पर पहुंचीं
वैशाली की डीएम वर्षा सिंह भी मौके पर पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। इसके बाद हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचकर उन्होंने चिकित्सकों को समुचित इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए
बिहार के नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने पुल हादसे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "घटिया निर्माण सामग्री, खराब गुणवत्ता, मानकों की अनदेखी जांच में अनियमितता और एनडीए नेताओं का भ्रष्टाचारी किरदार ही निरंतर गिरते पुलों का मुख्य कारण है। उम्मीद के मुताबिक़ भ्रष्ट एनडीए सरकार फिर अपने भ्रष्टाचार की लीपापोती करेगी।"

Related Posts

मेहनत, लगन और हौसले से आराध्या ने लिखी सफलता की नई कहानी

राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार तीन वर्षों तक दिखाया दमखम 10 संभागों के 120 खिलाड़ियों के बीच चमकी शहडोल की बेटी आराध्या द्विवेदी…

आईआईएएस सियोल सम्मेलन में वी. निवास का संबोधन, सामाजिक मूल्यों को विकास के केंद्र में रखने पर जोर

जयपुर  राजस्थान के मुख्य सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (आईआईएएस) के अध्यक्ष  वी. निवास ने आईआईएएस सियोल सम्मेलन–2026 को वैश्विक सुशासन में एशिया की बढ़ती भूमिका का प्रतीक बताया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581