क्या 2027 में दिखेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन के एक जवाब ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें

नई दिल्ली
भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गुरुवार को 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया. हालांकि उनका जवाब छोटा था, लेकिन इसने उनके भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं को और हवा दे दी.

रोहित से जब पूछा गया कि क्या वह अक्टूबर 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे, तो उन्होंने कहा, 'अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है, तब देखेंगे.'

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में एक दर्शक के सवाल पर रोहित ने यह जवाब दिया. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित के भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लग रही हैं. ऐसे में 2027 वर्ल्ड कप को लेकर उनका यह छोटा सा जवाब खासा अहम माना जा रहा है.

2027 का वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाना है. रोहित उस समय टीम इंडिया के साथ होंगे या नहीं, इसका फैसला फिलहाल भविष्य के गर्भ में है.

‘अब बस परेड मुश्किल है…’
इसी दौरान रोहित से एक और दिलचस्प सवाल पूछा गया. उनसे कहा गया कि अगर भारत 2027 वर्ल्ड कप जीतता है तो क्या 2024 टी20 वर्ल्ड कप की तरह मुंबई में खुली बस में विजय परेड निकाली जाएगी?

रोहित ने इस पर भी मुस्कुराते हुए छोटा सा जवाब दिया, 'मुझे नहीं लगता कि अब बस परेड संभव होगी.'

2024 में रोहित की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था. वेस्टइंडीज से ट्रॉफी लेकर लौटने के बाद मुंबई में टीम की ऐतिहासिक खुली बस विजय परेड हुई थी.

रोहित की फॉर्म पर सवाल क्यों?
रोहित के भविष्य को लेकर चर्चा के बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया पहले ही साफ कर चुके हैं कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनकी जगह पर सवाल उठाना बेमानी है.

सैकिया ने कुछ दिन पहले बीसीसीआई की समीक्षा बैठक के बाद कहा था कि रोहित शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनकी आखिरी वनडे पारी में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 138 रन बनाए थे. ऐसे में उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है.

Related Posts

वनडे रन चेज में विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में बनाई जगह

नई  दिल्ली  विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 74 रनों की शानदार पारी खेलकर वनडे क्रिकेट की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड…

विराट कोहली के बर्थडे पर खास चर्चा, अनुष्का के साथ उनकी खूबसूरत जिंदगी के 8 राज

मुंबई  टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली आज 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर स्टार क्रिकेटर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581