घर पर बनाएं एलोवेरा हर्बल साबुन, चेहरे को मिलेगा नेचुरल निखार

साबुन का इस्तेमाल हर घर में रोज ही होता है. खासकर चेहरे धोने के लिए हम साबुन को दिन में 2 बार तो जरूर यूज करते हैं लेकिन बाजार में मिलने वाले ज्यादातर साबुनों में कठोर केमिकल्स, सल्फेट और आर्टिफिशियल खुशबू होती है जो त्वचा की प्राकृतिक नमी को छीनकर उसे रूखा और बेजान बना देते हैं. ऐसे में क्या हो अगर आप घर पर ही अपने फेस के लिए नेचुरल साबुन तैयार कर लें. जी हां बिना किसी केमिकल के अपनी त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार बनाना चाहते हैं तो घर पर ताजे एलोवेरा से बना हर्बल साबुन एक बेहतरीन विकल्प है.

एलोवेरा में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और नमी देने वाले गुण त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं, दाग-धब्बों को हल्का करते हैं और चेहरे पर एक प्राकृतिक और दूधिया निखार लाते हैं. यहां हम आपको ये साबुन बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं.

होममेड एलोवेरा साबुन के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें

ताजी एलोवेरा की पत्ती का जेल – 1/2 कप

सोप बेस (ग्लिसरीन या गोट मिल्क सोप बेस) – 200 ग्राम

विटामिन E कैप्सूल – 2

गुलाब जल – 1 बड़ा चम्मच

बादाम का तेल या नारियल तेल – 1 छोटा चम्मच

सिलिकॉन सोप मोल्ड (साबुन जमाने का सांचा)

बनाने की विधि
एलोवेरा जेल तैयार करें: ताजे एलोवेरा के पत्ते से चम्मच की मदद से जेल निकालें और इसे मिक्सी में पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें.

सोप बेस पिघलाएं: सोप बेस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक बर्तन में पानी उबालें और उस पर दूसरा बर्तन रखकर (डबल बॉयलर मेथड) सोप बेस को पूरी तरह पिघला लें.

सामग्री मिलाएं: पिघले हुए सोप बेस में पिसा हुआ एलोवेरा जेल, विटामिन E का तेल, गुलाब जल और बादाम का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

मोल्ड में ढालें: तैयार मिश्रण को सिलिकॉन सोप मोल्ड में डालें. (अगर मोल्ड न हो तो किसी प्लास्टिक के छोटे डिब्बे में हल्का तेल लगाकर इस्तेमाल कर सकते हैं).

सेट होने दें: साबुन को 2 से 3 घंटे के लिए सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें या 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.

साबुन के सख्त होने पर इसे मोल्ड से बाहर निकालें. आपका 100% नेचुरल एलोवेरा हर्बल सोप इस्तेमाल के लिए तैयार है.

Related Posts

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

Dhanteras  2026 : धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्य रूप से भगवान धन्वतंरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धन्वतंरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581