रोडवेज कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 2072 कंडक्टरों की होगी भर्ती; ओवरटाइम-वर्दी-जूता भत्ता बढ़ा

चंडीगढ़.

हरियाणा रोडवेज के चालकों और परिचालकों को अब आठ घंटे की ड्यूटी के बाद ओवरटाइम का लाभ मिलेगा। गर्मी की वर्दी के लिए भत्ता 1350 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये और सर्दी की वर्दी के लिए 1450 रुपये से बढ़ाकर 1780 रुपये करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किया है।

जूता भत्ता भी 1000 रुपये से बढ़ाकर 1600 रुपये किया जाएगा। परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ मंगलवार को हुई बैठक में रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर सहमति बनी।
जल्द ही 700 परिचालकों के पद भरे जाएंगे और 2072 नियमित परिचालकों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा गया है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ड्यूटी के दौरान चालक-परिचालकों के साथ होने वाली झगड़ों और मारपीट की घटनाओं के मद्देनजर प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।

परिचालकों के ग्रेड पे में बढ़ोतरी के लिए पड़ोसी राज्यों की व्यवस्था का अध्ययन किया जाएगा। इसके अलावा, चालकों को हैवी पे ग्रेड देने और स्टैंड इंचार्ज के पद सृजन पर पुनः विचार किया जाएगा। कर्मचारियों को अर्जित अवकाश देने, ग्रुप-डी कर्मचारियों की तकनीकी पदों पर पदोन्नति, और कैलेंडर अवकाश देने के मामलों पर भी चर्चा हुई। विज ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हरियाणा रोडवेज की बसों की समय-सारिणी में जल्द बदलाव किया जाए। एक माह के वेतन के बराबर बोनस देने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष भेजा जाएगा।

Related Posts

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

 पटियाला  पंजाब में धान की कटाई का काम लगभग मुकम्मल होने के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं। 17  नवंबर तक राज्य में पराली जलाने के कुल 5972 मामले…

र्जा विभाग में होगा नवाचारों पर फोकस, उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान पर मंत्री तोमर सख्त

उपभोक्ता संतुष्टि बढ़ाने के लिए नवाचारों को महत्व दिया जाएं- ऊर्जा मंत्री मंत्री तोमर ने दिए अधिकारियों को निर्देश भोपाल  ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने  पोलोग्राउंड मप्र पश्चिम क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581