SBI Recruitment 2026: 12 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी? चेयरमैन ने दिया बड़ा संकेत, युवाओं को मिल सकती है खुशखबरी

मुंबई 

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में करीब 12 हजार नए कर्मचारियों की भर्ती निकलने वाली है. बैंक के चेयरमैन सीएस सेट्ठी ने संकेत दिया है कि क्लर्क और ऑफिसर कैडर में लगभग 11,000 से 12,000 नए कर्मचारियों की भर्ती हो सकती है. कर्मचारियों के रिटायरमेंट और बैंक की जरूरतों के हिसाब से ये आंकड़ा कम या ज्यादा हो सकता है. चेयरमैन ने बताया कि ये भर्तियां इस वित्त वर्ष के आखिर तक पूरी करने की उम्मीद है। 
 
पिछले साल भी निकली थी भर्तियां
एसबीआई देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, ऐसे में यहां नौकरी करने का सपना लाखों युवा देखते हैं. हर साल निकलने वाली भर्तियों का बेसब्री से इंतजार होता है और आवेदन भी बड़ी संख्या में होते हैं. पिछले साल एसबीआई ने बड़े पैमाने पर भर्तियां की थीं, जिसमें लगभग 1,500 आईटी एक्सपर्ट्स शामिल थे. अब इस साल भी बैंक में बंपर भर्ती निकलने की उम्मीद है। 

2.45 लाख से ज्यादा कर्मचारी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में काम करने वाले कुल कर्मचारियों की संख्या 2026 तक 2.45 लाख से ज्यादा हो चुकी है. बैंक की एनुअल रिपोर्ट के अनुसार, एसबीआई ने वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 25,633 लोगों को नियुक्त किया था. इनमें 4,640 अधिकारी, 19,340 एसोसिएट्स (क्लर्क) और 1,653 संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) कर्मचारी शामिल थे। 

नेटवर्क का भी हो रहा विस्तार
कर्मचारियों की भर्ती के साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने पूरे नेटवर्क को भी बड़ा कर रहा है. बैंक वित्त वर्ष 2026-27 में लगभग 200 से 250 नई ब्रांच जोड़ने की कोशिश कर रहा है. तमाम छोटे और बड़े शहरों में बैंक की पहुंच है, ऐसे में अब उन क्षेत्रों तक पहुंचा जा रहा है, जहां नई आवासीय कॉलोनियां बन रही हैं और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। 

Related Posts

दीपावली पर गणेश जी के सामने सरसों का दीपक जलाने का क्या है महत्व? जानें काजल से जुड़ी परंपरा

Diwali 2026: हर साल कार्तिक अमावस्या की रात दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल दीपावली का त्योहार 8 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान गणेश…

7 या 8 नवंबर को मनाई जाएगी नरक चतुर्दशी? तारीख, पूजा विधि और धार्मिक महत्व जानें

 Diwali 2026: दिवाली से पहले मनाए जाने वाले छोटी दिवाली के त्योहार की तारीख को लेकर इस बार लोगों के बीच असमंजस है.  कोई 7 नवंबर तो कोई 8 नवंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581