हॉन्ग कॉन्ग पर पाकिस्तान की बड़ी जीत, अब सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगी भिड़ंत

नई दिल्ली
 महिला एशिया कप में पाकिस्तान महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉन्ग कॉन्ग, चाइना को 72 रनों के बड़े अंतर से मात दी और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉन्ग कॉन्ग, चाइना की टीम पाकिस्तानी गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 19 ओवरों में महज 71 रनों पर ढेर हो गई।

पाकिस्तान ने बनाए 143 रन
पाकिस्तान की शुरुआत ओपनिंग बल्लेबाज मुनीबा अली (6) के रूप में जल्दी झटके के साथ हुई लेकिन शवाल जुल्फिकार और आयशा जफर ने पारी को संभाला। शवाल जुल्फिकार ने 35 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 47 रनों की सर्वाधिक पारी खेली, जबकि आयशा जफर ने 19 गेंदों में 4 चौकों की बदौलत 26 रन बनाए। अंत में कप्तान फातिमा सना ने 24 गेंदों में नाबाद 24 रन (2 छक्के) और तुबा हसन ने 14 रनों का योगदान देकर टीम को 143 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। हॉन्ग कॉन्ग, चाइना की ओर से जोयलीन कौर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 19 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि इकरा सहर और कैरी चान को 2-2 सफलताएं मिलीं।

हॉन्ग कॉन्ग, चाइना के बल्लेबाज नहीं चले
144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉन्ग कॉन्ग, चाइना टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उन्होंने महज 1 रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों- कप्तान नताशा माइल्स (1) और मारिको हिल (0) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद पावरप्ले खत्म होते ही मैदान पर नशरा संधू का तूफान देखने को मिला। हॉन्ग कॉन्ग की ओर से केवल कैरी चान ने अकेले संघर्ष करते हुए 47 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 30 रनों की पारी खेली, जबकि जोयलीन कौर ने 10 रन बनाए। कैरी के अलावा टीम की कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सकी और पूरी टीम 71 रनों पर सिमट गई।

नशरा संधू ने लिए 6 विकेट
पाकिस्तान की स्पिनर नशरा संधू ने इस मुकाबले में ऐतिहासिक और कातिलाना गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में केवल 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होने के साथ-साथ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी पाकिस्तानी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा बन गया है। उनके इस करिश्माई प्रदर्शन के आगे हॉन्ग कॉन्ग के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। नशरा के अलावा कप्तान फातिमा सना, सादिया इकबाल, उम्म-ए-हानी और आयशा जफर को 1-1 विकेट हासिल हुआ।

इस शानदार जीत के साथ पाकिस्तान ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है जहां उनका सामना श्रीलंका से होगा। वहीं, इस हार के बाद हॉन्ग कॉन्ग, चाइना की टीम बिना कोई मैच जीते टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581