‘ब्लू कोल्ट्स’ का शानदार प्रदर्शन, 3-0 से जीत के साथ AFC U-20 एशियन कप के लिए क्वालीफाई

ताशकंद
 भारत ने ग्रुप-बी के अपने आखिरी क्वालीफायर मैच में बांग्लादेश को 3-0 से मात दी। ताशकंद के दोस्तलिक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम ने एएफसी अंडर-20 एशियन कप चीन 2027 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस शानदार जीत में डैनी मेइतेई लैशराम, विशाल यादव और मोहम्मद अरबाश ने भारत के लिए गोल किए। इस जीत ने 'ब्लू कोल्ट्स' (भारतीय टीम) की 20 साल बाद एएफसी अंडर-20 एशियन कप में पहली बार जगह बनाई।

ग्रुप-बी में तीन मैचों के बाद भारत के छह अंक हैं और टीम दूसरे स्थान पर रहा। डैनी ने 25वें मिनट में भारत के लिए पहला गोल किया। इसके बाद विशाल ने एक घंटे के खेल के दौरान शानदार कलाबाजी दिखाते हुए गोल करके 'ब्लू कोल्ट्स' को दो गोल की बढ़त दिलाई। बेंच से आए मोहम्मद अरबाश ने 79वें मिनट में एक जबरदस्त शॉट के साथ भारत को 3-0 से आगे कर दिया और टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

डैनी ने शुरुआत में मोहम्मद अब्दुल रियाद फहीम पर दबाव बनाया, जिससे बांग्लादेशी डिफेंडर ने आसानी से गेंद हातिम अली को सौंप दी। भारतीय स्ट्राइकर ने बेहतरीन सूझबूझ दिखाई और बॉक्स के अंदर बिना किसी रुकावट के खड़े डैनी को शानदार पास दिया, जिन्होंने शुरुआती बढ़त दिलाने के लिए शानदार फिनिश किया। आधे घंटे के खेल के बाद डैनी ने खुद भारत को 2-0 से आगे करने की कोशिश की, जब उनकी फ्री-किक गोल की ओर बढ़ी; हालांकि, गोलकीपर ने फुर्ती दिखाते हुए उसे बचा लिया

दूसरा हाफ भी उसी तरह शुरू हुआ और 'ब्लू कोल्ट्स' ने हमले जारी रखे। एक घंटे के खेल के करीब एक मौका बना, जब ऋषिकांत ने बॉक्स में एक लंबा थ्रो विशाल की ओर किया। विशाल ने शानदार कलाबाजी दिखाते हुए गोल किया और टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

बांग्लादेश की सारी कोशिश बेकार रही
बांग्लादेश ने मौके तलाशने की कोशिश की और आखिरी आधे घंटे में आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन वे भारतीय डिफेंस को भेद नहीं पाए। भारत ने 72वें मिनट में बदलाव किए और डैनी व विशाल की जगह मोहम्मद अरबाश और प्रशांत जाजो को मैदान पर उतारा। मैदान पर आते ही अरबाश ने कमाल कर दिया; उन्होंने अपने बाएं पैर से ज़बरदस्त शॉट लगाकर गेंद को नेट के ऊपरी हिस्से में पहुंचाया और भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत ने बांग्लादेश पर अपना दबदबा बनाए रखा और एएफसी अंडर-20 एशियन कप क्वालिफिकेशन की अपनी दावेदारी मजबूत करने की दिशा में जरूरी काम पूरा किया।

Related Posts

113 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद भी जीता भारत, न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया का कमाल

  वेलिंगटन   भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेला गया दूसरा वनडे मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ. छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की…

मोहम्मद शमी के संन्यास पर रवि शास्त्री ने उठाए सवाल, बोले- एक और मौका क्यों नहीं मिला?

नई दिल्ली  'मैं मुस्लिम हूं और मुझे इस पर गर्व है। मैं भारतीय हूं और मुझे इस पर भी गर्व है। मेरे लिए देश सबसे पहले है। मैं अपने देश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581