US Open 2026: ज्वेरेव का संघर्ष जारी, ओसाका-गफ की जीत; आगर-एलियासिम टूर्नामेंट से बाहर

 न्यूयॉर्क
 यूएस ओपन में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को लगातार दूसरे मैच में कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ा। हालांकि शीर्ष वरीय ज्वेरेव ने आखिरकार फ्रांस के क्वेंटिन हैलिस को हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। इस दिन के अन्य महत्वपूर्ण मुकाबलों में मैडिसन कीज, नाओमी ओसाका और कोको गफ ने भी संघर्ष करते हुए जीत हासिल की।

वहीं बीच मैच में अस्वस्थ हुए तीसरे वरीय खिलाड़ी कनाडा के फेलिक्स आगर-एलियासिम टूर्नामेंट के उथल-पुथल भरे शुरुआती सप्ताह के एक और बड़े शिकार बने। फ्रेंच ओपन चैंपियन ज्वेरेव एक बार फिर हार के कगार से बाल-बाल बचे और हैलिस के विरुद्ध 6-4, 4-6, 7-6(3), 6-7(3), 6-3 से जीत हासिल कर अपना दूसरा बड़ा खिताब जीतने की उम्मीद बनाए रखी।

ज्‍वेरेव ने क्‍या कहा
उनकी फिटनेस तो ठीक है, लेकिन उनके फॉर्म पर सवाल उठ सकते हैं। जीत के बाद ज्वेरेव ने कहा कि शारीरिक रूप से मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। हैलिस के साथ मुकाबले और शुरुआती दौर में लोरेंजो सोनेगो के विरुद्ध एक और मैराथन मैच सहित मैंने कोर्ट पर नौ घंटे से ज्यादा समय बिताया है। इसलिए मुझे गर्व है कि मैं शारीरिक रूप से काफी मजबूत हूं।

उन्होंने कहा कि खराब खेल के बावजूद जीतना भी एक हुनर है, खासकर तब जब आप बहुत अच्छा टेनिस नहीं खेल रहे हों।

फेलिक्स को आने लगे चक्कर
पिछले साल सेमीफाइनल तक पहुंचे फेलिक्स आगर-एलियासिम ने पहला सेट तो जीत लिया, लेकिन मैच के बीच में चक्कर आने की वजह से करेन खाचानोव से 6-7(5), 6-3, 6-2, 6-2 से हार गए। मैच के बाद फेलिक्स ने कहा कि डेढ़ सेट के बाद मुझे ठीक नहीं लग रहा था, चक्कर आ रहे थे। आंखों के सामने अंधेरा छा रहा था और मैं उबर नहीं पाया।

मैडिसन कीज का संघर्ष जारी
अमेरिकी खिलाड़ी मैडिसन कीज ने हंगरी की अन्ना बोंडर के विरुद्ध शानदार वापसी करते हुए 5-7, 6-4, 7-6(5) से जीत हासिल की और घरेलू प्रशंसकों को खुश कर दिया। 2017 की उपविजेता कीज ने जीत हासिल करने के लिए 34 शानदार फोरहैंड विनर लगाए और मैच प्वाइंट पर बोंडर को नेट पर गलती करने पर मजबूर करने के बाद अपने प्रशंसकों को पूरा श्रेय दिया।

हालांकि उनके हमवतन टेलर फ्रिट्ज ने इटली के मटिया बेलुची को आसानी से 6-0, 6-1, 6-1 से हरा दिया। जबकि पिछले साल की उपविजेता अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा ने आस्ट्रिया की लिली टैगर को 6-3, 3-6, 6-1 से हराया।

आगे बढ़ीं ओसाका
दो बार की चैंपियन नाओमी ओसाका ने कई गलतियों के बावजूद चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा को 6-2, 5-7, 6-1 से हराकर यूएस ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली। 13वीं वरीय खिलाड़ी ओसाका ने खुद को कोसने की अपनी आदत को काबू करने में कई साल बिताए हैं।

आर्थर ऐश स्टेडियम में तीसरे सेट से पहले बाथरूम ब्रेक लेकर खुद को शांत करने के दौरान उन्होंने अपने करियर के प्रति नए नजरिए का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

ओसाका ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं खुद पर कुछ ज्यादा ही सख्त हो रही थी, इसलिए मैंने बाथरूम ब्रेक लिया, खुद को संभालने की कोशिश की और कोई पछतावा नहीं रखा। अब वह बेल्जियम की एलिस मर्टेंस के विरुद्ध खेलेंगी।

पूर्व चैंपियन गफ ने बडोसा को दी शिकस्त
पूर्व चैंपियन कोगो गफ ने भीषण गर्मी वाली शाम में स्पेन की पाउला बडोसा को 6-4, 7-6(5) से हराया। वहीं चोट के कारण दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जानिक सिनर के बिना हो रहे इस टूर्नामेंट में इटली की सबसे बड़ी उम्मीद पांचवें वरीयता प्राप्त फ्लेवियो कोबोली ने आस्ट्रेलिया के ट्रिस्टन स्कूलकेट को 3-6, 6-3, 6-4, 7-5 से हराया।

प्रमुख मुकाबलों के परिणाम

  •     पुरुष वर्ग में आस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर डच खिलाड़ी बोटिक वैन डी जैंडशुल्प से 6-4, 7-5, 6-2 से हार गए।
  •     पुरुष वर्ग में इटली के लोरेंजो मुसेटी आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेन स्वीनी से 3-6, 6-1, 6-2, 6-2 से हार गए।
  •     महिला वर्ग में इगा स्वियातेक ने अर्जेंटीना की नादिया पोडोरोस्का के विरुद्ध 6-3, 6-2 से आसान जीत हासिल की।
  •     महिला वर्ग में आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलिना रिबाकिना ने जेसिका बौजास मानेइरो को आसानी से 6-2, 6-4 से हरा दिया।

 

Related Posts

₹14.2 करोड़ के खिलाड़ी पर गिरेगी गाज? CSK मिनी ऑक्शन से पहले बना रही रणनीति

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती है. पांच बार की चैम्पियन टीम…

न इधर के रहे न उधर के! वैभव सूर्यवंशी के करियर को लेकर क्यों बना असमंजस?

नई दिल्ली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वैभव 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बना सके. लेकिन ओपनिंग में लौटे तो 19 गेंदों पर 45 रन ठोककर अपनी असली ताकत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581