सख्ती के बावजूद लापरवाही: गुड़गांव में 7657 चालान, फिर भी नियमों की उड़ रही धज्जियां

गुड़गांव.

गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भले ही कार्रवाई की जा रही हो, लेकिन इस कार्रवाई का खास असर होता दिखाई नहीं दे रहा है। शहर में पिछले 26 दिनों में गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने 7657 वाहनों के बिना नंबर प्लेट अथवा बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के वाहनों पर कार्रवाई की.

लेकिन इस कार्रवाई के बाद भी हजारों वाहन बिना नंबर प्लेट लगाए गुड़गांव की सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं जो पुलिसकर्मियों को चकमा देकर बच निकलने में कामयाब हो जाते हैं। डीसीपी ट्रैफिक राजेश मोहन ने बताया कि बिना नम्बर प्लेट और बिना HSRP नम्बर प्लेट वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए 1 मार्च से 26 मार्च तक बिना नम्बर प्लेट के 3206 चालान किए जिनकी कुल जुर्माना राशि 26 लाख 36 हजार रुपए है और बिना HSRP नंबर प्लेट के 4451 चालान किए गए जिनकी कुल जुर्माना राशि 41 लाख 84 हजार 500 रुपए है।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा यातायात का संचालन सुगम, व्यवस्थित व सुरक्षित करने के उद्देश्य से यातायात के नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ उपरोक्त कार्यवाही की गई। डीसीपी ने कहा कि सभी वाहन चालक अपने वाहनों पर HSRP नंबर प्लेट लगवाना सुनिश्चित करें, बगैर HSRP नंबर प्लेट के वाहन ना चलाए। यदि सभी वाहन चालक HSRP नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाए तो पुलिस को शरारती/अपराधी तत्व को पकड़ने में सहायता होगी तथा अपराधिक, असामाजिक तत्वों को इसका फायदा नही मिल जाएगा। HSRP नंबर प्लेट का प्रयोग करने से सुरक्षा सुनिश्चित होगी और अपराधी/शरारती तत्वों पर आसानी से नकेल कसी जा सकेगी।

Related Posts

विधायक के घर में चोरों का आतंक, टीवी-ड्राईफ्रूट्स चोरी कर पुलिस को दी चुनौती

भोपाल राजधानी में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि जनप्रतिनिधियों के आवास भी सुरक्षित नहीं हैं। निवाड़ी विधायक अनिल जैन के भोपाल में प्रोफेसर कॉलोनी स्थित सरकारी बंगले में…

झारखंड में जमीन खरीद-बिक्री का रास्ता होगा आसान, सब-रजिस्ट्रार मालिकाना हक तय नहीं कर सकेंगे

रांची  झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में राज्य में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। अदालत ने राज्य सरकार को नेशनल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581