भारत लौटी Skoda Octavia RS, लॉन्च से पहले ही सोल्ड आउट हुई थी पॉपुलर सेडान

 नई दिल्ली

स्कोडा ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम सेडान के सेकंड बैच को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं स्कोडा ऑक्टेविया आरएस (Skoda Octavia RS) की. कंपनी इसका सेकंड बैच लेकर आई है. पहले बैच में कंपनी सिर्फ 100 यूनिट्स लेकर आई थी, जो कार के लॉन्च होने से पहले ही बिक गई थीं। 

अब कंपनी इस कार का सेकंड बैच लेकर आई है, जिसमें सिर्फ 50 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी. कंपनी ने सेकंड बैच में कार की कीमत को बढ़ा दिया है. आइए जानते हैं Skoda Octavia RS की नई कीमत और दूसरी खास बातें। 

कितनी है कीमत? 
स्कोडा ऑक्टेविया आरएस को कंपनी ने 56.69 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. पहले बैच की ऑक्टेविया आरएस की कीमत 49.99 लाख रुपये थी. यानी सेकंड बैच में कंपनी ने इस कार की कीमत को 6.69 लाख रुपये बढ़ा दिया है. कार की सिर्फ 50 यूनिट्स उपलब्ध होंगी. इसकी डिलीवरी अगले हफ्ते से शुरू होगी। 

क्या है कार में खास? 
ऑक्टेविया आरएस में फॉक्सवैगन ग्रुप का ईए888 (EA888) 2.0 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो गोल्फ जीटीआई में भी आता है. ऑक्टेविया आरएस का ये इंजन 265 एचपी की पावर और 370 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसके साथ 7 स्पीड डीएसजी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। 

ये कार फ्रंट व्हील ड्राइव है. कंपनी का दावा है कि कार सिर्फ 6.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे की है. कार के आरएस वेरिएंट में प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग, स्पोर्ट्स सस्पेंशन, एडवांस चेसिस सेटअप और एक स्पोर्ट्स एग्जॉस्ट सिस्टम मिलता है। 

कैबिन में क्या कुछ मिलेगा?
कार ब्लैक अपहोल्स्ट्री के साथ आती है. इसमें इलेक्ट्रिक्ली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स मिलेंगी, जो मेमोरी फंक्शन के साथ आती है. इसमें हीटिंग और मसाज का फीचर भी मिलेगा. कार में एबिएंट लाइटिंग और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। 

कैबिन में 13 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ आता है. अन्य फीचर्स की बात करें, तो कार में थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 11 स्पीकर वाला सिस्टम मिलता है. कार में 10 एयरबैग, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा और हेट्स अप डिस्प्ले मिलता है। 

Related Posts

दिवाली पर बाजार में रौनक! मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी तेजी

मुंबई     शेयर बाजार में आज मुहूर्त ट्रेडिंग शुरू हो गई है और सेंसेक्स निफ्टी दोनों इंडेक्स जोरदार तेजी के साथ ओपन हुए हैं. प्री-सेशन में BSE Sensex 2000 अंक…

Zomato फाउंडर दीपिंदर गोयल ने खोला TEMPLE का राज, AI टेक्नोलॉजी से जुड़ा है अनोखा प्रयोग

मुंबई  Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने अपने TEMPLE डिवाइस को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है. माथे पर चिपकाने वाले इस गैजेट को रूम डेफ वॉयस AI कंपेनियन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581