VinFast ने अचानक बंद किया कारों का प्रोडक्शन? विवाद बढ़ने पर कंपनी ने दिया बड़ा स्पष्टीकरण

नई दिल्ली

भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक कार बाजार में पैर जमाने की कोशिश कर रही वियतनामी कंपनी VinFast को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है. बताया जा रहा है कि, कंपनी ने अचानक भारत में तीन इलेक्ट्रिक SUV की लोकल मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े काम को फिलहाल रोक दिया था. इनमें VF 3, VF 6 और VF 7 शामिल हैं. एक साल से भी कम समय में यूं अचानक कारों के प्रोडक्शन बंद होने की खबर ने कार बाजार में हलचल मचा दी है. अब इस मामले में कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर पूरा मामला साफ किया है। 

क्या है मामला
दरअसल, Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अपने सप्लायर्स को इन तीनों प्रोजेक्ट पर सभी एक्टिविटीज को अस्थायी तौर पर रोकने का निर्देश दिया है. बताया जा रहा है कि VinFast इस समय इन प्रोजेक्ट्स की लागत और अपने स्ट्रेटजी को फिर से रिव्यू कर रही है. VinFast ने जिन तीन मॉडलों से जुड़े काम को रोका है, उनमें VF 3 सबसे ज्यादा चर्चा में है. यह दो दरवाजों वाली छोटी इलेक्ट्रिक SUV है और इसे भारत में कंपनी का सबसे किफायती और प्रतिस्पर्धी मॉडल माना जा रहा था. हालांकि अभी इसे लॉन्च नहीं किया गया है।

इसके अलावा VF 6 और VF 7 एसयूवी के प्रोडक्शन को भी हाल्ट करने की चर्चा थी. फिलहाल इन दोनों मॉडलों को कंपनी वियतनाम से किट के रूप में भारत लाकर यहां असेंबल करती है. मीडिया रिपोर्ट में जुलाई में सप्लायर्स को भेजे गए एक मेमो का हवाला दिया गया था. जिसमें कंपनी ने VF 3, VF 6 और VF 7 से जुड़े सभी डेवलपमेंट काम को "temporarily" रोकने की बात कही थी। 

VinFast ने पिछले साल भारत में अपनी पहली फैक्ट्री शुरू की थी. कंपनी ने देश में करीब 2 अरब डॉलर निवेश करने की बात भी कही थी. दरअसल, विनफास्ट का टार्गेट भारत को दक्षिण एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के लिए एक बड़े मैन्युफैक्चरिंग बेस के तौर पर डेवलप करना था. ऐसे में अचानक से तीन इलेक्ट्रिक कारों की लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर रोक लगने ने इस मामले को और भी तूल दे दिया। 

कंपनी ने कहा- भारत में जारी रहेगा कारोबार
कारों के प्रोडक्शन हाल्ट की खबर सामने आने के बाद VinFast ने सफाई देते हुए कहा कि, भारत में फिलहाल बिक रहे मॉडल्स की प्रोडक्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. VF 6 और VF 7 की मैन्युफैक्चरिंग और असेंबली जारी है. कंपनी तमिलनाडु के थूथुकुडी प्लांट में इन मॉडल्स की CKD असेंबलिंग करती रहेगी. भारत में एंट्री के बाद कंपनी ने कई मार्केट रिसर्च और कार क्लीनिक कैपेंन आयोजित किए हैं, जिनके जरिए VF 6 और VF 7 जैसे मॉडल्स को लेकर भारतीय ग्राहकों की जरूरत, पसंद और उम्मीदों को समझा गया. इन फीडबैक के आधार पर कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स में जरूरी बदलाव किए हैं। 

कंपनी का दावा है कि ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से प्रोडक्ट तैयार करने की इस स्ट्रेटजी का फायदा उसे भारत में मिल रहा है. VinFast के मुताबिक, वह भारतीय बाजार में ग्लोबल मार्केट से लाए गए गाड़ियों को असेंबल कर बेचने के बजाय, यहीं भारत में यहां के ग्राहकों के जरूरतों के अनुसार कार डेवलप करना चाहती है। 

कंपनी का कहना है कि, विनफास्ट भारतीय बाजार में लगातार टॉप-5 सबसे ज्यादा बिकने वाले EV ब्रांड्स में शामिल रही है. प्रोडक्शन स्ट्रेटजी में किया गया बदलाव भविष्य के मॉडलों से जुड़ा है. कंपनी ने स्पष्ट किया कि भारत में पहले से बेची जा रही VF 6 और VF 7 को वह वियतनाम से किट के रूप में लाकर देश में असेंबल करती रहेगी. कंपनी ने यह भी कहा कि वह भारत के लिए खास तौर पर तैयार किए गए नए मॉडल डेवलप करने पर फोकस कर रही है। 

 

Related Posts

नोएल टाटा के बोर्ड से हटने की चर्चा तेज, टाटा स्टील से वोल्टास तक इन 6 कंपनियों पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली टाटा ग्रुप में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा 12 नवंबर को 70 साल के हो जाएंगे.…

करवा चौथ पर गहने खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, चांदी ₹2,600 गिरी; जानें आज के सोने-चांदी के ताजा भाव

इंदौर  अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व बैंक के फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट में सोना 4050 डॉलर और चांदी 43…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581