यासीन मलिक ने जेल से भेजा तलाक का हलफनामा, पत्नी मुशाल से अलग होने का फैसला

नई दिल्ली

तिहाड़ जेल में बंद कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने अपनी पत्नी से तलाक की इच्छा जताई है। आतंकवाद के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे यासीन मलिक ने जेल से अपने परिवार के लिए एक भावुक खत लिखा है। इस खत में उसने अपनी पत्नी मुशाल मलिक को तलाक देने के फैसले का जिक्र किया है। जम्मू की TADA/POTA अदालत में दाखिल 25 पन्नों के एक हलफनामे में यासीन मलिक ने अपनी पत्नी के अलावा मां और 13 साल की बेटी रजिया सुल्ताना के लिए भी संदेश भेजा है।

हलफनामे में यासीन मलिक ने लिखा है कि पिछले आठ साल से वह अपनी पत्नी मुशाल से ना फोन पर बात कर पा रहा है और ना ही वीडियो कॉल पर उसे देख पाया है। यासीन मलिक ने कहा है कि जेल में रहते हुए उसे कभी परिवार से संपर्क की इजाजत नहीं मिली। पत्नी मुशाल के नाम लिखे संदेश में यासीन मलिक ने कहा कि उसने बहुत दर्द में यह फैसला लिया है। मलिक ने लिखा, “मैं नहीं चाहता कि मुशाल अपनी पूरी जिंदगी इस हालात का बोझ उठाकर या एक विधवा की तरह जिए। मैं चाहता हूं कि वह सम्मान और उम्मीद के साथ अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करे।”

फांसी का डर
दरअसल यासीन मलिक को फांसी की सजा मिलने का डर है। हलफनामे में उसने कहा है कि उसके सामने फांसी की सजा या जेल में लंबे समय तक रहने की आशंका है। ऐसे में वह अपनी पत्नी को इस रिश्ते से आजाद करना चाहता है, ताकि उसे अनिश्चितता और चिंता में जिंदगी न गुजारनी पड़े।

बेटी से क्या बोला यासीन?
अपनी 13 वर्षीय बेटी रजिया सुल्ताना के लिए यासीन मलिक ने लिखा कि वह अपनी दादी का ख्याल रखे और हर दिन कम से कम पांच मिनट उनसे बात जरूर करे, ताकि इस मुश्किल समय में उन्हें अपने परिवार का साथ महसूस हो। हालांकि हलफनामा सामने आने के बाद रजिया सुल्ताना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक वीडियो जारी कर उसने कहा है कि अगर उसके पिता ने सच में उसकी मां को तलाक दे दिया, तो वह अपनी जान दे देगी।

2019 से तिहाड़ जेल में बंद है मलिक
गौरतलब है कि यासीन मलिक 2019 से ही टेरर फंडिंग के मामले में जेल में बंद है। मई 2022 में एनआईए की विशेष अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि NIA ने लगातार यासीन की आजीवन कारवास की सजा को मृत्युदंड में बदलने की मांग की है। फिलहाल जम्मू में उसके खिलाफ एक हत्या के मामले की सुनवाई भी चल रही है।

Related Posts

आपका बैंक खाता कितना सुरक्षित? AI से बैंकों को निशाना बना रहे हैकर्स, CERT-In ने किया अलर्ट

 नई दिल्ली भारतीय साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें बताया है कि हैकर्स आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का इस्तेमाल कर रहे हैं. एजेंसी ने साइबर अटैक…

H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड पर अमेरिकी चुनाव का असर, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए क्या होंगे नए नियम?

नई  दिल्ली  अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के बाद H-1B वीजा को लेकर भारतीय पेशेवरों की उम्मीदें और चिंताएं, दोनों ही बढ़ गई हैं। इस चुनाव का असर न केवल अमेरिकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581