8th Pay Commission में एक डिमांड पर टिकी नजर, मंजूरी मिली तो लेवल-1 से 10 तक कितनी बढ़ेगी तनख्वाह?

नई दिल्ली

आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) की बैठकों का सिलसिला जारी है और देश भर में कर्मचारी और पेंशनर्स यूनियनों, केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत की जा रही है. इस बीच उनकी ओर से डिमांड भी लगातार आ रही हैं, जिनमें सबसे बड़ी और अहम डिमांड फिटमेंट फैक्टर को लेकर है, जिसे बढ़ाकर 3.83 करने की मांग की जा रही है. अगर इस डिमांड को मान लिया जाता है, तो फिर लेवल-1 से लेकर लेवल-10 तक तमाम केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल (Salary Hike) देखने को मिलेगा। 

क्या है फिटमेंट फैक्टर का गणित? 
फिटमेंट फैक्टर वो आंकड़ा होता है, जिसका इस्तेमाल वेतन आयोग द्वारा किसी कर्मचारी के पूर्व-संशोधित बेसिक सैलरी या रिटायर्र कर्मचारी के पेंशन भुगतान को नए संशोधित मूल वेतन में बदलने के लिए किया जाता है. इसका कैलकुलेशन (वर्तमान मूल वेतन x फिटमेंट फैक्टर = नया मूल वेतन) के आधार पर किया जाता है. 7वें वेतन आयोग में ये Fitment Factor 2.57 लागू है और इसके लागू होने से  मिनिमम बेसिक सैलरी 7,000 से बढ़कर सीधे 18,000 हो गई थी, अब 8वें वेतन आयोग में इसके बढ़ने से जबर्दस्त Salary Hike देखने को मिलेगा।          

1 करोड़ कर्मचारी-पेंशनर्स को फायदा
8th Pay Commission में अगर फिटमेंट फैक्टर को कर्मचारी-पेंशनर्स यूनियनों की डिमांड के अनुसार माना जाता है, तो फिर सैलरी स्ट्रक्चर में जो बड़ा बदलाव आएगा, उससे देश के 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा. इनमें करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशनभोगी शामिल हैं।           
       

मिनिमम बेसिक-पे में इतना उछाल
अगर कर्मचारी यूनियनों की फिटमेंट फैक्टर को लेकर उठाई जा रही डिमांड को मान लिया जाता है, तो फिर न्यूनतम बेसिक सैलरी में जोरदार उछाल देखने को मिलेगा. इसकी कैलकुलेशन देखें, तो जिन कर्मचारियों की 18000 बेसिक-पे है, 8वें वेतन आयोग में 3.83 फिटमेंट फैक्टर के साथ वो सीधे 68,940 रुपये हो जाएगी. यानी वेतन में सीधे 50,940 रुपये का बंपर उछाल आएगा।   

2 से 10 लेवल तक सैलरी हाइक 
लेवल-2 के कर्मचारी की 19,900 रुपये बेसिक सैलरी सीधे 76,217 रुपये, जबकि लेवल-3 में 21,700 रुपये से 83,111 रुपये हो जाएगा. इसके बाद लेवल-4 कर्मचारी को न्यूनतम सैलरी 25,500 रुपये की जगह 97,665 रुपये, लेवल-5 में 29,200 रुपये से 1,11,836 रुपये, लेवल-6 में 35,400 रुपये से 1,35,582 रुपये और लेवल-10 के कर्मचारी के लिए 56,100 रुपये से 1,14,863 रुपये हो जाएगी।        

कब होगा 8th CPC लागू? 
फिलहाल, आठवें वेतन आयोग की बैठकें लगातार जारी हैं और लगातार कर्मचारी, पेंशनर्स संघों के साथ बातचीत की जा रही है. दिल्ली, पश्चिम बंगाल, लद्दाख और उत्तर प्रदेश में बैठक आयोजित होने के बाद अब बेंगलुरु में आयोग की बैठक होगी. 8th Pay Commission 7 और 8 अक्टूबर को बेंगलुरु का दौरा करेगा. हर 10 साल में गठित होने वाले आयोग के लागू होने की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्मीद जताई जा रही है कि 2027 के मध्य तक ये प्रभावी हो सकती है। 

Related Posts

114 पदकों के साथ भारत ने रचा इतिहास, आज पैरा एथलीट्स से मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एशियन पैरा गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करने वाले हैं. यह कार्यक्रम नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…

आपका बैंक खाता कितना सुरक्षित? AI से बैंकों को निशाना बना रहे हैकर्स, CERT-In ने किया अलर्ट

 नई दिल्ली भारतीय साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें बताया है कि हैकर्स आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का इस्तेमाल कर रहे हैं. एजेंसी ने साइबर अटैक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581