ISRO में साइंटिस्ट बनने का मौका, 176 पदों पर निकली भर्ती; 16 सितंबर तक करें आवेदन

अगर आप भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में साइंटिस्ट और इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि इसरो ने साइंटिस्ट/इंजीनियर 'एससी'पदों पर भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती अभियान के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस विषयों में कुल 176 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार 16 सितंबर 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें। ये सभी पद ग्रुप ‘A’ श्रेणी के हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में BE, BTech या इसके बराबर की इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।

इलेक्ट्रॉनिक्स पदों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) की डिग्री जरूरी है।

मैकेनिकल पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।

कंप्यूटर साइंस पदों के लिए कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की डिग्री जरूरी है।

क्वालिफाइंग डिग्री में कम से कम 65 प्रतिशत अंक या 10 पॉइंट स्केल पर 6.84 CGPA होना चाहिए।

उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 16 सितंबर 2026 को 28 वर्ष होनी चाहिए।

पात्र सरकारी कर्मचारियों, पूर्व सैनिकों और PwBD उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कितनी है आवेदन फीस?
उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा शुरुआत में 750 रुपये प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी। भर्ती नियमों के अनुसार यह फीस वापस की जा सकती है। आवेदन फॉर्म भरने के साथ शुल्क का भुगतान भी समय पर पूरा करना जरूरी है। अधूरा फॉर्म या बिना जरूरी भुगतान के आवेदन स्वीकार नहीं किया जा सकता।

ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले ISRO की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।

2. Scientist/Engineer ‘SC’ Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन खोलें।

3. नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता और जरूरी निर्देश पढ़ें।

4. पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

5. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और संबंधित पद का चयन करें।

6. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

7. मांगे गए फोटो, प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज अपलोड करें।

8. निर्धारित आवेदन/प्रोसेसिंग फीस जमा करें।

9. फॉर्म में भरी सभी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें।

10. इसके बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।

11. अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा चयन
इसरो Scientist/Engineer भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। अंतिम चयन में दोनों चरणों को बराबर महत्व दिया जाएगा। लिखित परीक्षा का 50 प्रतिशत और इंटरव्यू का 50 प्रतिशत वेटेज होगा। लिखित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में देशभर के 37 शहरों में आयोजित होगी। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसे दो भागों में बांटा गया है।

पार्ट A में संबंधित इंजीनियरिंग विषय से 80 मल्टीपल चॉइस प्रश्न होंगे। इन्हें हल करने के लिए 90 मिनट मिलेंगे। इस भाग में गलत जवाब देने पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। वहीं, पार्ट B में एप्टीट्यूड और क्षमता से जुड़े सवाल होंगे। इसमें अधिकतम 15 प्रश्न होंगे, जो कुल 20 अंकों के होंगे। इसके लिए 30 मिनट मिलेंगे और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

Related Posts

दीपावली पर गणेश जी के सामने सरसों का दीपक जलाने का क्या है महत्व? जानें काजल से जुड़ी परंपरा

Diwali 2026: हर साल कार्तिक अमावस्या की रात दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल दीपावली का त्योहार 8 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान गणेश…

7 या 8 नवंबर को मनाई जाएगी नरक चतुर्दशी? तारीख, पूजा विधि और धार्मिक महत्व जानें

 Diwali 2026: दिवाली से पहले मनाए जाने वाले छोटी दिवाली के त्योहार की तारीख को लेकर इस बार लोगों के बीच असमंजस है.  कोई 7 नवंबर तो कोई 8 नवंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581