2 सितंबर को शुक्र का तुला राशि में गोचर, 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ; बढ़ेगी आय और सफलता

30 अगस्त से 5 सितंबर तक का समय ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है। 2 सितंबर 2026 को शुक्र अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे। सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में रहेंगे। बुध सिंह राशि में सूर्य के साथ विराजमान रहेंगे और बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे। मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे। गुरु कर्क राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर रहेंगे। केतु भी सिंह राशि के गोचर में रहेंगे। इस सप्ताह ग्रहों में होने वाला बदलाव सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। इस समय कुछ भाग्यशाली राशियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे और कुछ राशियों को नकारात्मक फल मिलेंगे। लकी राशियों को वित्त, परिवार, करियर और व्यवसाय में अच्छे बदलाव होंगे। जानें क्या लिस्ट में आपकी राशि शामिल है।

मेष राशि:
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपको व्यापारिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वालों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। धन के आगमने से आर्थिक स्थिति सुधर सकती है।

सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस समय धन की स्थिति में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। नौकरी करने वालों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम-संबंधों में सुधार होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकती है। व्यापारियों को नया डील या सौदा साइन करने का मौका मिल सकता है। निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे और किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

कन्या राशि:
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। मनचाही यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ जातकों के पुराने गले-शिकवे दूर हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार में विस्तार के योग हैं। आय में वृद्धि के योग हैं। परिवार से जुड़ी परेशानियां दूर होने के संकेत हैं। अविवाहित जातकों की लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के लिए यह समय जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आएगा। इस समय सेहत अच्छी रहेगी। पढ़ाई-लिखाई के लिए अनुकूल समय है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और कारोबार में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताएंगे। किसी छोटी ट्रिप पर जाने का प्लान बन सकता है। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है, जिससे मानसिक परेशानी दूर होगी। भाग्य का साथ मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

मीन राशि:
मीन राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल रहने की उम्मीद है। इस समय खर्चों में कमी आएगी, जिससे धन की स्थिति में सकारात्मक बदलाव होगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बढ़ेगा। प्रेम-संबंधों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में किसी नए काम या पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने रास्तों से भी धन आएगा।

Related Posts

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

BPSC TRE-4 ने तोड़ा AEDO का रिकॉर्ड, 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने शिक्षक भर्ती के लिए किया आवेदन

पटना बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581