जंगल में छिपा रखा था हथियारों का जखीरा, Kanker में जवानों ने नक्सलियों का बड़ा जखीरा किया बरामद

कांकेर.

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है. मोरखण्ड़ी जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है. बीएसएफ, जिला बल और बीडीएस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

कांकेर के नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का संयुक्त सर्चिंग अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में 24 अगस्त को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखण्डी के जंगल-पहाड़ी इलाके में जवानों ने सर्चिंग के दौरान संदिग्ध स्थान की जांच की. इस दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों का बड़ा डंप मिला. जवानों ने डंप की तलाशी ली तो उसमें हथियार समेत बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद हुई. सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) की टीम भी मौजूद रही.

नक्सली डंप से बरामद सामग्री

  • भारमार बंदूक – 4
  • भारमार बंदूक के बैरल – 3
  • वायरलेस सेट – 1
  • बिजली वायर – 3 बंडल
  • GPS – 1
  • छोटी सोलर प्लेट – 1
  • चार्जर – 1
  • नक्सली साहित्य
  • बड़ी मात्रा में अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद किए गए हैं.

सुरक्षा बलों ने नक्सली डंप बरामद करने को अभियान में महत्वपूर्ण सफलता बताया है. सर्चिंग अभियान के बाद सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट गए. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों का सघन सर्चिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Related Posts

मध्य प्रदेश की वोटर लिस्ट में 8.9 लाख नामों का इजाफा, राजनीतिक दलों ने उठाई सूची की मांग

भोपाल  मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में 42.74 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। आठ माह बाद जारी नई सूची में…

Wedding Muhurat 2026-27: देवोत्थान एकादशी के बाद कब-कब बजेगी शहनाई? यहां देखें पूरी लिस्ट

पटना चार महीने तक मांगलिक आयोजनों पर लगा विराम अब खत्म होने जा रहा है। देवोत्थान एकादशी के साथ ही अब शादी-विवाह की शहनाई गूंजने लगेगी। कार्तिक शुक्ल एकादशी शुक्रवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581