17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

मुंबई

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड BCCI) ने टीम इंडिया के होम सीजन (2025-26) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. यह सीजन बेहद व्यस्त और रोमांचक रहने वाला है, जिसमें भारत चार धुरंधर टीमों वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा. इस पूरे होम सीजन में कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। 

सीजन की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी. वेस्टइंडीज की टीम इस दौरे में तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेलेगी. वनडे मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होंगे. जबकि टी20 मुकाबले लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। 

इसके बाद दिसंबर 2026 में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आएगी. इस दौरे में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे. वनडे मुकाबले दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में होंगे. जबकि टी20 मैच राजकोट, कटक और पुणे में खेले जाएंगे। 

जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर आएगी और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. ये मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में आयोजित किए जाएंगे। 

सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 होगी. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी 2027 से नागपुर में होगा, इसके बाद चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में मुकाबले खेले जाएंगे। 

वेस्टइंडीज का भारत दौरा
27 सितंबर- पहला वनडे, तिरुवनंतपुरम, दोपहर 2:00 बजे
30 सितंबर- दूसरा वनडे, गुवाहाटी, दोपहर 2:00 बजे
3 अक्तूबर- तीसरा वनडे, न्यू चंडीगढ़, दोपहर 2:00 बजे

6 अक्तूबर- पहला टी20, लखनऊ, शाम 7:00 बजे
9 अक्तूबर- दूसरा टी20, रांची, शाम 7:00 बजे
11 अक्तूबर-तीसरा टी20, इंदौर, शाम 7:00 बजे
14 अक्तूबर-चौथा टी20, हैदराबाद, शाम 7:00 बजे

17 अक्तूबर- पांचवां टी20, बेंगलुरु, शाम 7:00 बजे

श्रीलंका का भारत दौरा
13 दिसंबर- पहला वनडे, दिल्ली, दोपहर 2:00 बजे
16 दिसंबर-दूसरा वनडे, बेंगलुरु, दोपहर 2:00 बजे
19 दिसंबर- तीसरा वनडे, अहमदाबाद, दोपहर 2:00 बजे

22 दिसंबर- पहला टी20, राजकोट, शाम 7:00 बजे
24 दिसंबर- दूसरा टी20, कटक, शाम 7:00 बजे
27 दिसंबर- तीसरा टी20, पुणे, शाम 7:00 बजे

जिम्बाब्वे का भारत दौरा
3 जनवरी- पहला वनडे, कोलकाता, दोपहर 2:00 बजे
6 जनवरी- दूसरा वनडे, हैदराबाद, दोपहर 2:00 बजे
9 जनवरी- तीसरा वनडे, मुंबई, दोपहर 2:00 बजे

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा
21 जनवरी से- पहला टेस्ट, नागपुर, सुबह 9:30 बजे
29 जनवरी से- दूसरा टेस्ट, चेन्नई, सुबह 9:30 बजे
11 फरवरी- तीसरा टेस्ट, गुवाहाटी, सुबह 9:00 बजे
19 फरवरी से- चौथा टेस्ट, रांची, सुबह 9:30 बजे
27 फरवरी से- पांचवां टेस्ट, अहदाबाद, सुबह 9:30 बजे

टीम इंडिया का यह होम सीजन हर फॉर्मेट में क्रिकेट का पूरा पैकेज लेकर आएगा. व्हाइट-बॉल सीरीज से लेकर हाई-वोल्टेज टेस्ट तक, क्रिकेट फैन्स को लगातार रोमांच देखने को मिलेगा. खासकर भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज इस पूरे शेड्यूल का सबसे बड़ा आकर्षण रहने वाली है। 

Related Posts

होलकर स्टेडियम में दिखेगा अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का जलवा, बिना टिकट देख सकेंगे मैच

इंदौर   मध्य प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर इंदौर के होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium) में चौकों-छक्कों की बारिश देखने का मौका मिलेगा। अवसर होगा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी…

IPL 2027 से पहले CSK और SRH का बड़ा सौदा, खलील अहमद और नाथन एलिस की हुई अदला-बदली

नई दिल्ली आईपीएल के आगामी सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ा और दिलचस्प ट्रेड डील आधिकारिक रूप से पूरा हो गया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581