अर्जेंटीना फुटबॉलरों पर फीफा का शिकंजा, कुल 21 मैचों का प्रतिबंध लगाया

 नई दिल्ली
 फीफा विश्व कप 2026 फाइनल हारने के बाद मैदान में गुंडागर्दी करने वाले अर्जेंटीना के फुटबॉलरों और कोचिंग टीम के सदस्यों पर फीफा ने कुल मिलाकर 21 मैच का प्रतिबंध लगाया है। विश्व फुटबॉल को चलाने वाली संस्था फीफा ने एक बयान जारी करते हुए इस फैसले की जानकारी दी।

फीफा ने बीती जुलाई में ही कहा था कि वह फाइनल मैच के बाद स्पेन के खिलाड़ियों के साथ हुई धक्का-मुक्की की जांच करेंगे। स्पेन के मिडफील्डर गावी पर भी एक मैच का प्रतिबंध और 30 हजार डालर (28 लाख रुपये) का जुर्माना लगा है। यह प्रतिबंध सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान लागू रहेंगे।

पारेदेस पर सबसे ज्यादा प्रतिबंध
अर्जेंटीना के मिडफील्डर लींद्रो पारेदेस पर सबसे ज्यादा दस मैचों का प्रतिबंध लगा है, साथ ही उन पर 90 हजार अमेरिका डॉलर (86 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगा है। पारेदेस ने स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया को गले से पकड़ने के साथ मिडफील्डर गावी को जमीन पर पटका भी था। अपनी टीम की जीत का जश्न मनाने जा रहे स्पेन के कप्तान रोड्री को पेट में मारने वाले अर्जेंटीना के डिफेंडर नाहुएल मोलीना पर सात मैच का प्रतिबंध और 90 हजार डॉलर का जुर्माना लगा है।

अर्जेंटीना के अटैकिंग मिडफील्डर थिएगो अल्मादा पर एक जबकि टीम के अधिकारी रोबेर्तो अयाला पर तीन मैच का प्रतिबंध और 30-30 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया है। फीफा ने ये भी बताया कि अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन पर 31 लाख डॉलर ( लगभग तीन करोड़ रुपये) का फाइन लगाते हुए उन्हें अपना अगला घरेलू मैच तय संख्या से आधे दर्शकों के साथ खेलने का आदेश भी दिया गया है। वैसे तो यह प्रतिबंध दो मैचों का रहेगा लेकिन दूसरे मैच वाला प्रतिबंध अनिश्चित काल के लिए निलंबित रखा गया है।

इस कारण लगा बैन
फीफा ने यह फाइन एक खेल समारोह की आड़ में ऐसे व्यवहार का प्रदर्शन करने के चलते लगाया है, जो खेल से इतर किसी अन्य चीज से जुड़ा हुआ हो। दरअसल, इंग्लैंड को हराने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने विवादित फाकलैंड द्वीप को अपना बताने वाले पोस्टर-बैनर दिखाए थे। पहले ये बैनर दर्शकों के हाथ में थे, लेकिन मैच के बाद इन्हें मैदान पर भी देखा गया और इंग्लैंड ने इसकी शिकायत भी की थी। फीफा ने ये भी बताया कि इस फैसले के विरुद्ध अपील की जा सकती है। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्जेंटीना ने इसे खेलों की सर्वोच्च अदालत (खेल पंचाट) तक ले जाने की बात कही है।

 

Related Posts

वनडे रन चेज में विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में बनाई जगह

नई  दिल्ली  विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 74 रनों की शानदार पारी खेलकर वनडे क्रिकेट की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड…

विराट कोहली के बर्थडे पर खास चर्चा, अनुष्का के साथ उनकी खूबसूरत जिंदगी के 8 राज

मुंबई  टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली आज 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर स्टार क्रिकेटर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581