सावन के आखिरी सोमवार शाम करें ये 5 उपाय, बरसेगी महादेव की विशेष कृपा

आज सावन का आखिरी सोमवार है. सावन के सोमवार पर भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है. वहीं, ज्योतिषियों के मुताबिक, सावन का अंतिम सोमवार महादेव की कृपा पाने और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अत्यंत पवित्र और फलदायी माना जाता है. इस विशेष दिन शिवलिंग का सही विधि से पूजन करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं. इसके अलावा, सावन के सोमवार की संध्या (प्रदोष काल) भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है. मान्यता है कि शाम के समय भोलेनाथ अपने भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होते हैं. तो आइए जानते हैं सावन के आखिरी सोमवार की शाम कौन से कार्य करना शुभ रहेगा l

शाम को कच्चा दूध और जल अर्पित करें
सावन सोमवार पर आज शाम शिव मंदिर जाएं और तांबे के लोटे में जल, थोड़ा सा कच्चा दूध और काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. जल चढ़ाते समय ऊं नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करें l

बेलपत्र पर चंदन से लिखें राम-नाम
इसके अलावा, शाम के समय 108 बेलपत्र लें और उन पर सफेद चंदन से 'राम' लिखें. शाम की पूजा के समय अपनी मनोकामना का ध्यान करते हुए ये बेलपत्र एक-एक करके शिवलिंग पर चढ़ाएं l

गाय के घी का दीपक जलाएं
मंदिर में जाकर या घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) और मुख्य द्वार पर गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं. दीपक के तेल में एक चुटकी काला तिल डाल दें. इससे आर्थिक परेशानियां और ग्रह दोष दूर होते हैं l

शमी पत्र और शहद अर्पित करें
अगर व्यापार, नौकरी या धन से जुड़ी कोई बाधा आ रही है, तो शिवलिंग पर शहद और शमी के पत्ते अर्पित करें. इससे आरोग्य और उन्नति की प्राप्ति होती है l

महामृत्युंजय मंत्र का जप
शाम की आरती के बाद शिव प्रतिमा के समक्ष बैठकर कम से कम 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करें. यह उपाय हर प्रकार के रोग, भय और कष्टों को दूर करता है l

Related Posts

BPSC 71वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए सफल

BPSC Result: बीपीएससी 71वीं मेंस का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है. सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर इसी सूची में देखे जा…

दिवाली के बाद घर से तुरंत हटा दें ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकती हैं गंदगी और बीमारियों की परेशानी

दिवाली पर घर को सजाने-संवारने के लिए हम खूब खरीदारी करते हैं. कहीं नए दीये आते हैं, तो कहीं रंग-बिरंगी झालर, फूल और सजावटी सामान से घर को सजाया जाता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581