सैनिक स्कूल में निकली बंपर भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी करें आवेदन

स्कूल में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सैनिक स्कूल संबलपुर, ओड़िशा ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. भर्ती में पीजीटी और टीजीटी टीचर के अलावा पीईएम, पीटीआई कम मैट्रन, आर्ट मास्टर, लैब असिस्टेंट और लोअर डिवीजन क्लर्क के पद शामिल हैं. इन पदों में से कुछ पर नियमित नियुक्ति होगी जबकि कुछ पर संविदा के आधार पर भरे जाएंगे. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसपर 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 7 सितंबर को बंद हो जाएगी l

क्या है योग्यता?
इस दौरान पीजीटी पदों के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत नंबर के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन, बीएड या अन्य योग्यता मांगी गई है. पीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए मएससी कंप्यूटर साइंस या एमटेक जैसी योग्यता निर्धारित है. टीजीटी पदों के लिए संबंधित विषय में 4 साल का इंटीग्रेटेज डिग्री के साथ बीएड की योग्यता अनिवार्य है.  इन पदों के लिए सीटीईटी पेपर-2 या टेट पास होना जरूरी है. इसके साथ ही पीईएम-पीटीआई कम मैट्रन के लिए फिजिकल एजुकेशन में बैचलर डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है. आर्ट मास्टर के लिए फाइन आर्ट, ड्राइंग एंड पेंटिंग्स क्लब, स्कल्पचर या ग्राफिक कार्ड में संबद्ध डिग्री की योग्यता होनी चाहिए. लैब असिस्टेंट के पद के लिए साइंस विषय से इंटरमीडिएट योग्यता होनी चाहिए. वहीं, एलडीसी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैंl

कितनी मिलेगी सैलरी?
इन पदों पर सैलरी भी काफी आकर्षित है. नियमित पीजीटी पदों पर चयनिच उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के मुताबिक, पे लेवल-8 के तहत 47,600 से 1,51, 100 रुपये की सैलरी मिल सकती है. इसके अलावा भत्ते भी दिए जाएंगे. वहीं टीजीटी पदों के लिए पे लेवल-7 के तहत 44,900 से 1,42,400 तक सैलरी मिल सकती है. अन्य पदों के लिए महीने की सैलरी अलग रखा गया है. इसके अलावा पीईएम-पीटीआई कम मैट्रन को 40,000, आर्ट मास्टर को 70,500, लैब असिस्टेंट को 33,000 और एलडीसी को 30,000 प्रतिमाह मिलेंगे l

ऐसे करना होगा आवेदन
आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 250 फीस रखी गई है. इसके बाद आवेदन फॉर्म जरूरी डॉक्यूमेंट और फीस की रसीद को डाक के जरिए स्कूल के एड्रेस पर भेजना होगा. आवेदन स्कूल का एड्रेस प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल संबलपुर, पीओ-बसंतपुर, पीएस-बुर्ला, वाया सीएस चिपलिमा, गौशाला के पास जिला संबलपुर, ओड़िशा-768025 है. इस भर्ती से जुड़ी किसी जानकारी के लिए उम्मीदवार 9692200674 पर कांटेक्ट भी कर सकते हैं l

Related Posts

महालक्ष्मी का गज वाहन पर आगमन शुभ, व्यापारियों से लेकर किसानों तक के लिए खुशखबरी!

भोपाल  इस साल दीपावली रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन बुधादित्य योग रहेगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस बार माता महालक्ष्मी गज वाहन पर सवार होकर आएंगी। ज्योतिर्विद के अनुसार, रविवार…

7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा! Motorola Signature 27 की कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

 नई दिल्ली Motorola ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी के साथ आता है. इसका नाम Motorola Signature 27 है. कंपनी का दावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581