घर पर बनाएं चटपटा पेरी-पेरी मसाला, 6 महीने तक करें स्टोर

पेरी-पेरी मसाला पकौड़े, फ्रेंच फ्राइज, पॉपकॉर्न और दूसरे स्नैक्स का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. ज्यादातर लोग इसे बाजार से खरीदते हैं लेकिन आप इसे घर पर भी बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसकी खास बात यह है कि एक बार बनाकर इसे महीनों तक स्टोर किया जा सकता है. अगर आपको भी पेरी-पेरी मसाले का चटपटा स्वाद पसंद है तो आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.

पेरी पेरी मसाला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
2 बड़े चम्मच ओनियन पाउडर
1 बड़ा चम्मच अदरक पाउडर
2 बड़े चम्मच गार्लिक पाउडर
2 बड़े चम्मच पैप्रिका पाउडर ( या कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर)
1 बड़ा चम्मच मिक्स हर्ब्स
1 छोटा चम्मच काला नमक
1 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर
1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार कम या ज्यादा करें)
1 बड़ा चम्मच चिली फ्लेक्स
1 बड़ा चम्मच सूखा पार्सले (या 1 बड़ा चम्मच ऑरेगेनो)

घर पर कैसे बनाएं पेरी पेरी मसाला?

  1. पेरी पेरी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले एक प्लेट या बाउल में ओनियन पाउडर, अदरक पाउडर, गार्लिक पाउडर, पैप्रिका पाउडर, मिक्स हर्ब्स और काला नमक डालें.
  2. इसके बाद इसमें अमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. सभी मसालों को अच्छी तरह मिला लें.
  3. अब इस मिश्रण को मिक्सर जार में डालें. इसमें चिली फ्लेक्स और पार्सले डालें. अगर पार्सले नहीं है, तो उसकी जगह ऑरेगेनो का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
  4. मिक्सर का ढक्कन बंद करके सभी चीजों को अच्छी तरह पीस लें, ताकि मसाला एकदम पाउडर जैसा हो जाए.
  5. तैयार पेरी पेरी मसाले को एक साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें.

पेरी पेरी मसाला का इस्तेमाल कैसे करें?
इस होममेड पेरी पेरी मसाले को आप फ्रेंच फ्राइज, आलू वेजेज, पॉपकॉर्न, सैंडविच, पास्ता, मैगी, पकौड़े या किसी भी स्नैक के ऊपर छिड़ककर इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर इसे एयरटाइट डिब्बे में रखा जाए तो यह लगभग 6 महीने तक आसानी से चल सकता है.

 

Related Posts

धनतेरस पर बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!

धनतेरस का त्योहार इस बार कुछ राशियों के लिए ज्योतिषीय लिहाज से भी खास माना जा रहा है.  ग्रहों की चाल से बनने वाले शुभ योगों का असर व्यक्ति के…

4 नवंबर को इन राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन, भोलेनाथ की कृपा से होगा लाभ

मेष राशि आज शाम तक कार्यों को पूरा करने के लिए आसान गोल्स बनाएं। पेमेंट करने से पहले बिल की दो बार जांच करें। आज के दिन सहकर्मियों से तारीफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581