जयपुर में बिजली गुल होने से 49 अभ्यर्थियों की AIAPGET परीक्षा छूटी, 1 सितंबर को होगा री-एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जयपुर के एक केंद्र में बिजली गुल होने जाने की वजह से परीक्षा पूरी न कर पाने वाले 49 उम्मीदवारों के लिए अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2026 को दोबारा से करवाने का फैसला किया है. बता दें कि एंट्रेंस टेस्ट 2026 यानी AIAPGET परीक्षा 22 अगस्त को दो शिफ्ट में कंप्यूटर आधारित फॉर्मेट में आयोजित हुई. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 51,482 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से 49,867 परीक्षा में शामिल हुए थे.

बिजली की वजह से छूट गया पेपर
परीक्षा का आयोजन देशभर के 205 केंद्रों पर किया गया था. हालांकि, जयरपुर के एक स्कूल में बिजली कटने की वजह से 49 उम्मीदवारों की परीक्षा छूट गई थी.

NTA ने परीक्षा करवाने का किया ऐलान
इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दोबारा से परीक्षा करवाने का ऐलान कर दिया है. यह फैसला केवल उन 49 उम्मीदवारों के लिए लिया गया है. एनटीए के मुताबिक, री-एग्जाम 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन, जयपुर में आयोजित किया जाएगा. एनटीए प्रभावित उम्मीदवारों के लिए संशोधित प्रवेश पत्र जारी करेगा और परीक्षा से जुड़े निर्देश समेत री-एग्जाम के बारे में डिटेल जानकारी शेयर करेगा.

क्यों होती है AIAPGET की परीक्षा?
बता दें कि AIAPGET परीक्षा का आयोजन आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी में पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश के लिए किया जाता है. इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार अलग-अलग संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले आयुष पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश के लिए पात्र होते हैं. कॉलेज में एडमिशन के लिए AIAPGET स्कोर का यूज किया जाता है.

क्या हुआ था परीक्षा केंद्र पर?
खबरों के मुताबिक, इस घटना का असर दूसरी शिफ्ट की परीक्षा पर भी पड़ा. परीक्षा केंद्र में बिजली की सप्लाई नहीं होने की वजह से बाद में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

दूसरी शिफ्ट के उम्मीदवारों को दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना था. हालांकि, बिजली की समस्या जारी रहने के कारण खबरों के अनुसार कई उम्मीदवार दोपहर 3 बजे के बाद तक भी परीक्षा केंद्र के बाहर इंतजार करते रहे.

Related Posts

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

BPSC TRE-4 ने तोड़ा AEDO का रिकॉर्ड, 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने शिक्षक भर्ती के लिए किया आवेदन

पटना बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581