राखी बांधने से पहले घर में करें ये 5 काम, वास्तु के अनुसार बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी

 रक्षाबंधन का दिन सिर्फ भाई की कलाई पर रेशम का धागा बांधने का दिन नहीं होता, बल्कि यह भाई-बहन की वो प्यारी खट्टी-मीठी नोक-झोंक, ढेर सारी मस्ती और बचपन की यादों को दोबारा जीने का सबसे बड़ा मौका भी होता है. जब बहन अपने भाई को राखी बांधती है, तो उसके दिल में बस यही दुआ होती है कि उसका भाई हमेशा सुरक्षित रहे और उसे जीवन की हर सफलता और खुशहाली मिले. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खास दिन की खुशियों और पॉजिटिव एनर्जी को दोगुना भी कर सकते हैं? इसके लिए आपको राखी बांधने से पहले अपने घर में कुछ बेहद आसान और छोटे से बदलाव करने होंगे. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन बदलावों को करते ही आपके घर में इतनी पॉजिटिव एनर्जी भर जाएगी कि देखते ही देखते सुख और समृद्धि अपने आप खिंची चली आएगी. तो चलिए जानते हैं कि राखी बांधने से पहले आपको अपने घर में कौन-से 5 काम जरूर कर लेने चाहिए.

घर के मेन गेट और उत्तर-पूर्व कोने की सफाई
यह बात हम सभी जानते हैं कि जहां पर साफ-सफाई होती है, खुशहाली और पॉजिटिव एनर्जी भी वही पर आती है. यह एक सबसे बड़ी वजह है कि रक्षाबंधन के दिन सुबह उठकर सबसे पहले आपको अपने घर के में गेट की अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए. इसके अलावा अपने घर के उत्तर-पूर्व कोने को भी बिल्कुल ही साफ और खाली करके रखें. इस कोने को पूजा-पाठ के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इसे साफ रखने से घर का माहौल एकदम अच्छा और पॉजिटिव रहता है.

मेन गेट पर स्वास्तिक और तोरण लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर का मेन गेट ही वह जगह होती है जहां से खुशियां और पॉजिटिव एनर्जी अंदर आती हैं. राखी बांधने का प्रोग्राम शुरू करने से पहले घर के मेन गेट पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण जरूर टांग देना चाहिए. इसके अलावा, दरवाजे के दोनों तरफ सिंदूर से 'स्वास्तिक' का चिह्न भी बनाना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं, तो घर की बुरी नजर उतर जाती है और साथ ही हर तरह की नेगेटिव एनर्जी या नेगेटिव विचार घर के अंदर नहीं आ पाते हैं.

राखी बांधते समय सही दिशा में बैठा जरूरी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य को करते समय सही दिशा में बैठना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब बहन भाई को राखी बांधे, तो भाई का चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार, ये दिशाएं दिमाग को शांत रखती हैं और तरक्की लाती हैं. वहीं, बहन का चेहरा पश्चिम दिशा की तरफ हो सकता है. बस इस बात का खास ख्याल रखें कि भाई की पीठ कभी भी दक्षिण दिशा की तरफ न हो.

पूजा की थाली को सही तरीके से तैयार करें
आप राखी बांधते समय जिस थाली का इस्तेमाल कर रही हैं, वह बहुत ही खास होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस थाली में सिर्फ उन्हीं चीजों को रखना चाहिए जिन्हें शुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार, इस थाली में रोली, अक्षत, चंदन, दीया, मिठाई और राखी जैसी चीजों का होना ही काफी होता है. इसके अलावा, इस बात का खास ख्याल रखें कि थाली में कोई भी चावल टूटा हुआ न हो, क्योंकि पूजा में टूटे चावल का इस्तेमाल करना अच्छा नहीं माना जाता. पूजा की थाली को घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व हिस्से में ही तैयार करें.

घर से खराब और बेकार सामान बाहर निकालें
किसी भी त्योहार वाले दिन आपके घर का माहौल खुशनुमा हो, इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है. अपने भाई को राखी बांधने से पहले घर में रखा पुराना कबाड़, टूटे-फूटे बर्तन या बंद पड़ी घड़ियों को हटा दें. घर में थोड़ी धूप, अगरबत्ती या रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करें ताकि हवा में अच्छी खुशबू बनी रहे. इसके अलावा, जहां भाई-बहन बैठकर राखी का त्योहार मना रहे हों, वहां पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए. अंधेरे या कम रोशनी वाली जगह पर पूजा-पाठ बिल्कुल नहीं करना चाहिए.

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581