PM Modi ने BJP के नए पदाधिकारियों संग की साढ़े 4 घंटे बैठक, संगठन से लेकर चुनावी रणनीति तक मंथन

  नई दिल्ली

बीजेपी की नई पदाधिकारियों की टीम की बैठक हुई. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक, लगभग सवा चार घंटे तक पीएम ने पदाधिकारियों से बातचीत की. आज बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का दूसरा दिन है. इस बैठक में सभी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रभारी शामिल हो रहे हैं। 

सूत्रों के मुताबिक, पीएम ने  बैठक में एक-एक पदाधिकारी से बात की. उन्होंने बैठक में संगठन मंत्री के तौर पर अपने अनुभव भी साझा किए. पीएम मोदी ने बताया कि उस दौरान उन्होंने किस तरह काम किया और उस समय उनके सामने क्या चुनौतियां थी. बैठक में पीएम ने पदाधिकारियों की बातों को भी ध्यान से सुना। 

बैठक में प्रधानमंत्री ने अपने अनुभव साझा करने के साथ ही संगठन को आगे ले जाने की रणनीतियों पर भी चर्चा की. हर एक पदाधिकारी का पीएम ने परिचय लिया. और उनके अनुभवों के बारे में जानने की कोशिश की. सूत्रों के मुताबिक, हॉल में मौजूद सभी 65 पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से पीएम ने बातचीत की। 

इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने नई टीम को संगठन को मजबूत करने, नई सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया. साथ ही, उन्हें जनता के साथ गहरे संबंध बनाने की भी सलाह दी. पीएम ने जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने पर भी जोर दिया. सवा चार घंटे तक चली इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात और संगठन से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई. साथ ही, बैठक में युवाओं तक पहुंच बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। 

पीएम ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर मिलेट्स से बना खाना भी खाया. इसके अलावा पीएम मोदी ने नितिन नवीन और बी.एल. संतोष के साथ अलग-अलग बैठकें कीं जिसमें नितिन नवीन के साथ संसदीय बोर्ड के सदस्यों के नामों पर भी चर्चा हुई. उन नामों का ऐलान जल्द ही किए जाने की संभावना है। 

कल की बैठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई टीम को युवाओं के साथ लगातार संपर्क बढ़ाने को कहा. उन्होंने इसके लिए ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम को प्राथमिकता देने की बात कही. पार्टी आने वाले दिनों में युवाओं तक पहुंचने के लिए बड़े अभियान शुरू करने की तैयारी में है। 

BJP का फोकस 14 साल और उससे ज्यादा उम्र के युवाओं पर रहेगा. इसमें Gen Z और Gen Alpha के युवा शामिल होंगे. इसके लिए देशभर के वरिष्ठ नेताओं की अलग-अलग टीमें बनाने की तैयारी है. भारतीय जनता युवा मोर्चा इन टीमों के गठन और उन्हें सक्रिय करने में मदद करेगा। 

Related Posts

मॉक पार्लियामेंट पर अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब, बोले- प्रधानमंत्री बनने का सपना अधूरा ही रहेगा

नई दिल्ली दिल्ली में हो रही इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर बयान दिया है। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों…

धर्मेंद्र प्रधान बोले- चुनाव जीतने पर आयोग सही, हारने पर कांग्रेस उठाती है सवाल

 फरीदाबाद हरियाणा के फरीदाबाद में बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लगातार तीन चुनावों में हार का जिक्र करते हुए राहुल गांधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581