बदनावर-टिमरवानी फोरलेन विवाद: मुआवजे को लेकर अड़े किसान, रातभर खुले आसमान के नीचे डटे रहे

झाबुआ.

बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के बदले मिलने वाले मुआवजे से असंतुष्ट किसानों का आंदोलन झाबुआ कलेक्ट्रेट (Jhabua farmers protest) परिसर में जारी है। गुरुवार से शुरू हुए अनिश्चितकालीन धरने में प्रभावित क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं शामिल हैं।

आंदोलनकारियों ने पहली रात खुले आसमान के नीचे बिताई। धरने पर बैठे किसानों ने अपने खाने-पीने की व्यवस्था कलेक्ट्रेट परिसर में ही की। गुरुवार रात किसानों ने मिलकर कंडे पर 30 किलोग्राम आटे की बाटी और 7 किलोग्राम चावल तैयार किए। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से दाल-बाटी खाई। शुक्रवार सुबह करीब 10 लीटर दूध से चाय बनाई गई और पोहे का नाश्ता भी किया गया।

चार गुना मुआवजे की मांग
किसानों की प्रमुख मांग है कि फोरलेन के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा नियमानुसार बाजार मूल्य से चार गुना अधिक दिया जाए। किसानों का कहना है कि मुआवजे को लेकर उनकी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

अधिकारियों ने की समझाइश
किसानों के धरने को देखते हुए गुरुवार को मेघनगर एसडीएम अवनधती प्रधान और एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर देवेंद्र चापडेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से चर्चा करते हुए उन्हें आर्बिट्रेशन के लिए आवेदन देकर अपनी समस्याएं रखने का सुझाव दिया। शाम को किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट से भी मुलाकात की।

Related Posts

राशन वितरण को लेकर योगी सरकार सख्त, कोटेदारों को परेशान करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के साथ ही इससे जुड़े उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के हितों की रक्षा…

राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब

रायपुर रामसर साइट के रूप में विकसित करने तेज हुए प्रयास प्रकृति अपनी गोद में अनगिनत धरोहरों को संजोए रखती है। कहीं नदियों की कलकल ध्वनि जीवन का संगीत रचती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581