रक्षाबंधन पर चाहिए चांद-सा निखार? अभी से अपनाएं ये आसान देसी स्किनकेयर टिप्स

रक्षाबंधन को अब कुछ ही दिन बचे हैं और अगर आप अभी से कुछ आसान और असरदार स्किनकेयर टिप्स फॉलो करते हैं तो उस दिन आपके चेहरे पर चांद-सा निखार दिखेगा. ग्लोइंग स्किन के लिए महंगे फेशियल की जरूरत नहीं होती है, देसी स्किन केयर भी आपकी स्किन का खोया हुआ निखार लाने में आपकी मदद कर सकता है. हमारी रसोई में मौजूद कुछ चीजें हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है, अगर आप सही तरीके से इन सिंपल स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करते हैं तो कुछ दिनों में ही चेहरा चमकने लगेगा. आइए आपको इन सिंपल स्किनकेयर टिप्स के बारे में बताते हैं.

एलोवेरा जेल
सबसे पहले रोजाना अपने चेहरे को माइल्ड क्लींजर से अच्छी तरह साफ करें. इसके बाद सुबह चेहरे पर एलोवेरा जेल की हल्की लेयर लगाएं. यह त्वचा को ठंडक और नमी देने में मदद कर सकता है. नियमित रूप से इस आसान रूटीन को अपनाने से चेहरा साफ, फ्रेश और ग्लोइंग नजर आ सकता है.

चावल-दही का स्क्रब
रक्षाबंधन को अभी एक हफ्ता बचा है और इस बीच आप दो दिन अपने चेहरे पर चावल के आटे में दही मिलाकर नेचुरल स्क्रब बना कर लगा सकते हैं, इससे चेहरे पर जमी गदंगी साफ होती है और स्किन नेचुरल ग्लोइंग बनती है.

टमाटर के रस से मसाज
ढ़ीली-लटकी स्किन को टाइट और चमकदार बनाने के लिए फेस पर मसाज कर सकते हैं. मसाज के लिए आप टमाटर का रस और आईस क्यूब का इस्तेमाल करें.

देसी नाइट क्रीम
सोने से पहले रात को चेहरे को फेसवॉश से साफ करें और उसके बाद देसी नाइट क्रीम लगाएं. नाइट क्रीम को बनान के लिए आप गुलाब जल, विटामिन ई की कैप्सूल और ग्लिसरीन को मिलाकर तैयार कर लें. इसे हर रात फेस पर लगाकर सोएं.

मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक
इसके अलावा आप मुल्तानी मिट्टी को भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं, यह चेहरे में मौजूद अतिरिक्त तेल को साफ करती है. इसके अलावा इससे कील-मुहासे कम होते हैं, टैनिंग हटती है. चेहरे पर निखार के लिए मुल्तानी मिट्टी का पैक आपको हफ्ते में एक बार लगाना चाहिए. हालांकि ड्राई स्किन वाले इसे स्किप कर सकते हैं.

पानी पीना है जरूरी
नेचुरल ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ चेहरे के ऊपर लगाने से कुछ नहीं होगा, बल्कि अंदर से भी बॉडी हाइड्रेट होनी जरूरी है. इसके लिए दिनभर में करीबन 8 से 10 ग्लास पानी पीना ही चाहिए.

नींद लें पूरी
पानी पीने के अलावा अच्छी और पूरी नींद लेना भी जरूरी है, क्योंकि जब नींद पूरी होती हैं तो स्किन पर अपने आप ग्लो नजर आने लगता है, वरना चेहरे पर सुस्ती और डार्क सर्कल दिखने लगते हैं.

Related Posts

2 नवंब राशिफल: नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन में क्या होगा खास? जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मेष राशि आज के दिन धन लाभ होने के योग हैं। शांत होकर सोचने के लिए समय निकालें। देखभाल के छोटे-छोटे काम दूसरों से दोस्ताना सपोर्ट और उपयोगी जानकारी हासिल…

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581