‘इंडियन और अमेरिकन को एंट्री, पाकिस्तानियों को नहीं’! UAE होटल विवाद पर पूर्व नेशनल असेंबली स्पीकर का बड़ा आरोप

इस्लामाबाद
पाकिस्तान के पूर्व नेशनल असेंबली स्पीकर और PTI नेता असद कैसर ने UAE को लेकर बड़ा दावा किया है. उनका आरोप है कि फ्लाइट कैंसिल होने के बाद UAE के एक होटल में पाकिस्तानी यात्रियों को ठहरने की अनुमति नहीं दी गई. कैसर के मुताबिक, होटल में सिर्फ भारतीय और अमेरिकी पासपोर्ट रखने वाले यात्रियों को जगह दी जा रही थी। 

असद कैसर ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में यह मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि वह खुद इस घटना के दौरान वहां मौजूद थे. फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों को होटल में ठहरने की जरूरत थी. इसी दौरान कथित तौर पर घोषणा की गई कि सिर्फ भारत और अमेरिका के पासपोर्ट धारकों को होटल में ठहराया जाएगा। 

इमरान खान की पार्टी के नेता ने बयां किया दर्द
कैसर ने इस व्यवहार पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी यात्रियों के साथ इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है. उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय और विदेश मंत्री से UAE सरकार के सामने यह मामला उठाने की मांग की। 

उन्होंने कहा कि UAE पाकिस्तान का करीबी और भाईचारे वाला देश है. ऐसे में पाकिस्तानी नागरिकों के साथ भेदभाव चिंता की बात है. कैसर ने यह भी कहा कि UAE के विकास में पाकिस्तानियों का बड़ा योगदान रहा है. दोनों देशों के रिश्ते आगे भी मजबूत होने चाहिए। 

कैसर के मुताबिक, उन्हें दूसरे पाकिस्तानी यात्रियों से भी इसी तरह की शिकायतें मिली हैं. उन्होंने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल ने भी उनसे इस मामले में शिकायत की थी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी लोग UAE की सरकार और वहां के लोगों का सम्मान करते हैं. ऐसे किसी मामले को दोनों देशों के रिश्तों पर असर नहीं डालने देना चाहिए। 

पाकिस्तान ने UAE के सामने मामला उठाने की मांग की
असद कैसर ने कहा कि पाकिस्तान के पास इस मुद्दे को कूटनीतिक स्तर पर उठाने के रास्ते मौजूद हैं. उन्होंने सरकार से UAE के अधिकारियों से बात करने और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की अपील की। 

कैसर ने इस दौरान पाकिस्तान के UAE के साथ रिश्तों का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के दौरान भी सकारात्मक भूमिका निभाई थी. ऐसे में UAE में पाकिस्तानी नागरिकों के साथ इस तरह का व्यवहार और भी सवाल खड़े करता है। 

UAE में बड़ी संख्या में रहते हैं पाकिस्तानी
UAE में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं. यहां करीब 15 लाख से ज्यादा पाकिस्तानी प्रवासी होने का अनुमान है. ऐसे में कैसर का दावा सामने आने के बाद यह मुद्दा पाकिस्तान में चर्चा का विषय बन गया है। 

हालांकि, होटल में भारतीय और अमेरिकी पासपोर्ट धारकों को ही ठहराने और पाकिस्तानियों को रोकने के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. अब पाकिस्तान सरकार की ओर से इस मामले में UAE से क्या जवाब मांगा जाता है, इस पर नजर रहेगी। 

Related Posts

तीन महाशक्तियों के राष्ट्राध्यक्षों ने जारी किया शांति घोषणापत्र, भारत की स्थायी सदस्यता पर नहीं हुई चर्चा

 नई दिल्ली  अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के शहर शेनझेन में पहली बार त्रिपक्षीय बैठक की। यह बैठक एशिया-प्रशांत…

बेटी को ले जाने से रोकती रही महिला, अधिकारियों के पैर पकड़कर रोई; सीएटल एयरपोर्ट पर हंगामा

वाशिंगटन अमेरिका के सिएटल-टैकोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. कुछ नकाबपोश आव्रजन अधिकारियों ने विमान में सवार हो रहे दो यात्रियों को जेट ब्रिज पर ही हिरासत में ले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581