बिल्डरों की मनमानी पर रेरा सख्त, वारंट से लेकर दंड वसूली तक बड़ी कार्रवाई

 पटना
 बिहार रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने आदेशों का पालन नहीं करने वाले बिल्डरों से बकाया राशि और दंड की वसूली तेज कर दी है। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक महीने में कई मामलों में घर खरीदारों को उनकी राशि वापस मिली है।

पैसा नहीं लौटाया तो पहुंचा मामला सर्टिफिकेट कोर्ट
रेरा के आदेशों का पालन नहीं करने वाले बिल्डरों के खिलाफ बिहार एवं उड़ीसा लोक मांग वसूली अधिनियम, 1914 के तहत सर्टिफिकेट केस दर्ज किए जा रहे हैं।

इन मामलों की सुनवाई में तेजी लाकर बकाया राशि की वसूली कराई जा रही है। इससे लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे घर खरीदारों को राहत मिली है।

13 लाख रुपये का भुगतान, बाकी रकम के लिए दिए छह चेक
18 अगस्त को इजिओन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रोमोटर ने शिकायतकर्ता मो. काशिफ यूनुस को 13 लाख रुपये का भुगतान किया।

रेरा ने वर्ष 2022 में 67.64 लाख रुपये भुगतान का आदेश दिया था। राशि नहीं मिलने पर निष्पादन वाद दायर हुआ और बाद में बकाया वसूली के लिए सर्टिफिकेट केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया।

पुलिस ने हिरासत में लेकर अदालत में किया पेश
सुनवाई में लगातार अनुपस्थित रहने पर प्रोमोटर के खिलाफ वारंट जारी किया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सर्टिफिकेट पदाधिकारी अनिमेष पांडेय की अदालत में पेश किया।

वहां उसने 5.80 लाख रुपये नकद और 7.20 लाख रुपये का चेक दिया। शेष राशि के लिए छह पोस्ट-डेटेड चेक भी दिए गए।

दो मामलों में सात-सात लाख रुपये के चेक, एक में 11 लाख बाकी
सर्वोदय मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड ने पवन कुमार अग्रवाल को 29.51 लाख रुपये की बकाया राशि में सात लाख रुपये का चेक दिया।

वहीं पीयूष श्रीवास्तव को भी सात लाख रुपये का चेक मिला। इस मामले में प्रोमोटर पहले ही 27.50 लाख रुपये वापस कर चुका है और अब 11 लाख रुपये बाकी हैं।

दो बिल्डरों से 10-10 लाख रुपये का दंड भी वसूला गया
टेक्नोकल्चर बिल्डिंग सेंटर प्राइवेट लिमिटेड से ‘वास्तु विहार, मोतिहारी-चरण III’ परियोजना के मामले में 10 लाख रुपये का दंड वसूला गया।

अबू कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड से भी 10 लाख रुपये का दंड लिया गया। दोनों मामलों की कार्रवाई सर्टिफिकेट पदाधिकारी अमरेन्द्र शाही की अदालत में हुई।

अब रेरा परिसर में ही हो रही सुनवाई
रेरा ने अपने वरीय अधिकारियों को सर्टिफिकेट पदाधिकारी बनाया है। अनिमेष पांडेय रेरा के सचिव और अमरेन्द्र शाही वरीय भूमि राजस्व पदाधिकारी हैं।

दोनों की अदालतें रेरा परिसर में ही चलती हैं। इससे घर खरीदारों को आदेश के अनुपालन के लिए किसी दूसरे मंच का रुख नहीं करना पड़ता।

Related Posts

खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31…

योगी सरकार की बसों में उमड़ी यात्रियों की भीड़, दीपावली पर 6 दिन में बना रिकॉर्ड, एक करोड़ लोगों ने की यात्रा

दीपावली पर योगी सरकार की परिवहन व्यवस्था ने बनाया नया रिकॉर्ड, छह दिन में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया सफर छठ पर्व पर भी यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581