मणिपुर से दिल्ली तक चला ऑपरेशन, बरामद रॉकेट लॉन्चर और ग्रेनेड सुरक्षित तरीके से नष्ट

नई दिल्ली
शहजाद भट्टी नेटवर्क के बाद एक और कामयाबी मिली है। मणिपुर में दबोचे गए संदिग्ध आतंकियों के मिले रॉकेट लॉन्चरों को दिल्ली के नरेला में खास अभियान के तहत नष्ट किया गया है। आतंकियों के पास से रॉकेट लॉन्चर बरामद किए गए थे। इस कार्रवाई में भारतीय सेना, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीमों ने मिलकर काम किया। यह घटना शहजाद भट्टी नेटवर्क के नेस्तनाबूद किए जाने के बाद सामने आई है।

प्रोटोकॉल के साथ नष्ट किए विस्फोटक
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां ने किसी भी खतरे को टालने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खतरनाक विस्फोटकों को पूरे प्रोटोकॉल के साथ सुरक्षित रूप से नष्ट किया।

मणिपुर से दो संदिग्धों की गिरफ्तारी
सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मणिपुर में दो संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी की गई थी। उनसे ये रॉकेट लॉन्चर बरामद किए गए थे। रॉकेट लॉन्चरों को नष्ट करने के लिए नरेला में एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया।

नष्ट किए जाने के लिए दिल्ली लाए गए हथियार
सूत्रों के मुताबिक, इन हथियारों को जांच और निपटान के लिए दिल्ली लाया गया था। ये हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री के उस जखीरे का हिस्सा थे। इनको मणिपुर में एक जॉइंट सर्च ऑपरेशन के दौरान जब्त किया गया था। आतंकियों के पास से राइफलें, सैकड़ों राउंड जिंदा कारतूस, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुए थे।
मणिपुर में दबोचे संदिग्धों से मिले रॉकेट लॉन्चरों को नरेला में नष्ट किया गया।

स्पेशल टीमें कर रहीं काम
सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के नरेला के टिकरी इलाके में सुरक्षा एजेंसियों, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और सेना ने एक संयुक्त अभियान के तहत मणिपुर से बरामद संदिग्ध रॉकेट लॉन्चर और हैंड ग्रेनेड जैसे खतरनाक हथियारों को एक खुले मैदान में गड्ढा खोदकर सुरक्षित रूप से नष्ट (डिस्पोज) किया गया। इस दौरान इलाके में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए।

हाल ही में नेस्तनाबूद किया गया है शहजाद भट्टी नेटवर्क
यह घटना ऐसे वक्त में सामने आई है जब हाल ही में देश भर में अलग-अलग जगहों से आईएसआई समर्थित आतंकी संगठन 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' के 200 से ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुताबिक, 14 राज्यों में अलग-अलग जगहों पर आतंकवाद के खिलाफ कोऑर्डिनेटेट ऑपरेशन चलाए गए। इस दौरान भी भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए गए थे।

दबोचे गए थे 200 से ज्यादा संदिग्ध
पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, शहजाद भट्टी नेटवर्क के गुर्गों के पास से आईईडी, पाकिस्तानी कारखाने के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, कारतूस और जासूसी कैमरे बरामद किए गए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर बताया था कि सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शहजाद भट्टी नेटवर्क को खत्म कर दिया और 200 से ज्यादा संदिग्धों को अरेस्ट कर के एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

Related Posts

त्रिपुरा में गश्त के दौरान BSF जवानों पर हमला, पुलिस ने 9 लोगों को दबोचा

अगरतला त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के बॉक्सानगर के आशाबाड़ी इलाके में BSF जवानों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में…

आगा सैयद के पार्टी छोड़ने से उमर अब्दुल्ला की बढ़ीं चुनौतियां

जम्मू  जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस को बड़ा झटका लगा है। श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने पार्टी छोड़ने और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581