सत्येंद्र जैन बोले- पंजाब चुनाव की वजह से गिरफ्तारी, केजरीवाल ने अमित शाह पर साधा निशाना

नई दिल्ली
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच घमासान तेज हो गया है। 'आप' के मुखिया अरविंद केजरीवाल अपने करीबी नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। अब उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेकर नया दावा कर दिया है। केजरीवाल ने एक एसीबी अधिकारी से बातचीत का दावा करते हुए कहा कि अमित शाह का फोन आने के बाद जैन को गिरफ्तार किया गया, जबकि एजेंसी का ऐसा कोई प्लान नहीं था। वहीं, सत्येंद्र जैन ने गिरफ्तारी के बाद पहली प्रतिक्रिया में मुस्कुराते हुए कहा कि पंजाब चुनाव की वजह से ऐसा किया गया है।

दिल्ली जल बोर्ड के सीवरेज वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को अपग्रेड किए जाने को लेकर टेंडर में हेराफेरी और रिश्वतखोरी के आरोपों के इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सत्येंद्र जैन समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को फर्जी बता चुके अरविंद कजेरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि गृहमंत्री अमित शाह के कहने पर एसीबी ने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने एसीबी के एक अधिकारी से बातचीत का हवाला देकर यह दावा किया है।

अरविंद केजरीवाल का अमित शाह को लेकर क्या दावा
केजरीवाल ने एक पोस्ट में लिखा, 'ACB के एक अधिकारी ने बताया- सुबह तक ACB का सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने का कोई प्लान नहीं था। फिर दोपहर में अमित शाह जी का सीधे फोन आया कि गिरफ्तार कर लो। तब गिरफ्तार किया। जाहिर है कि अब गिरफ्तारी इस बात से नहीं होती कि किसी ने कोई गुनाह किया है या नहीं बल्कि इस बात से होती है कि वे दोनों किसे गिरफ्तार करना चाहते हैं।' केजरीवाल ने एक अन्य पोस्ट में सवाल किया, अमित शाह जी बताएं कि उन्होंने जांच एजेंसी पर दबाव डालकर सत्येन्द्र जैन को क्यों गिरफ्तार करवाया। 'आप' प्रमुख केजरीवाल ने दावा किया कि यह एक 'फर्जी' मामला है, ठीक वैसे ही जैसे जैन के खिलाफ पिछला मामला भी 'मनगढ़ंत' था। उन्होंने कहा कि यह मामला भी आखिर में झूठा साबित होगा।

मुस्कान के साथ क्या बोले सत्येंद्र जैन
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में पहले ही करीब ढाई साल जेल में बिता चुके सत्येंद्र जैन को जब बुधवार को अदालत में पेश किया गया तो उन्हें चेहरे पर मुस्कुराहट थी। कोर्ट रूप के बाहर उन्होंने मुस्कान के साथ अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, 'पंजाब चुनाव की वजह से यह सब किया जा रहा है।' एसटीपी टेंडर भ्रष्टाचार मामले में एसीबी ने सत्येंद्र जैन और अन्य आरोपियों को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और 14 दिन के न्यायिक हिरासत की मांग की।

Related Posts

विदेशी फंडिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बड़ा दावा, दिपके-रांका पर लगाए आरोप

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और सह-संस्थापक आशुतोष रांका पर विदेशी फंडिंग लेने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया…

मशहूर न्यूरोसर्जन डॉ. अशोक महापात्र नहीं रहे, जानें उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

नई दिल्ली जिस डॉक्टर के लिए दूसरों के दिमाग की जटिल बीमारियों को पहचानना और उनका इलाज करना रोजमर्रा का काम था, वह खुद उसी बीमारी से जिंदगी की जंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581