BookMyShow में KKR की माइनॉरिटी स्टेक डील पक्की, भारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर बढ़ा भरोसा

नई दिल्ली
अमेरिका की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म KKR घरेलू एंटरटेनमेंट और टिकटिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow में माइनॉरिटी स्टेक खरीदने के लिए सहमत हो गई है। Bigtree Entertainment द्वारा चलाए जा रहे BookMyShow में रिलायंस इंडस्ट्रीज की यूनिट Network18 की 39% हिस्सेदारी है। अन्य मौजूदा इन्वेस्टर्स में Accel, Elevation Capital, Stripes Group और TPG Growth शामिल हैं।

KKR ने कहा कि यह इन्वेस्टमेंट BookMyShow की ग्रोथ के अगले चरण में मदद करेगा। इसमें कंपनी के लाइव एंटरटेनमेंट बिजनेस का विस्तार और पूरे भारत में इसके फुल-स्टैक एंटरटेनमेंट ऑफरिंग का विकास शामिल है। हालांकि इस डील की फाइनेंशियल डिटेल नहीं दी गई है।

कई साल से अटकी थी बातचीत?
ईटी ने सबसे पहले जनवरी 2024 में रिपोर्ट दी थी कि KKR ने BookMyShow में माइनॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए लगभग $250-300 मिलियन इन्वेस्ट करने की योजना बनाई है। हालांकि, बाद में बातचीत रुक गई और पिछले कुछ सालों से अटकी रही। 2007 में शुरू हुई BookMyShow एक टिकटिंग प्लेटफॉर्म से एक फुल-स्टैक एंटरटेनमेंट कंपनी बन गई है।

इस निवेश के साथ BookMyShow, KKR के ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो में शामिल होगी। इसमें पहले से ही Internet Brands, ByteDance, Chord Music Partners, Epic Games, PlayOnSports, OverDrive, Superstruct और Simon & Schuster जैसी कंपनियां शामिल हैं।

कहां-कहां है निवेश?
KKR ने भारत में भी कई सेक्टरों में निवेश किया है। उसके पोर्टफोलियो में Medicover India, Lighthouse Learning, Vini Cosmetics, Healthcare Global Enterprises, Darwinbox और Rebel Foods जैसी कंपनियां शामिल हैं। KKR ने कहा कि उसका इन्वेस्टमेंट भारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर और BookMyShow की ग्रोथ की संभावनाओं में उसके भरोसे को दिखाता है।

Related Posts

सेंसेक्स की तूफानी तेजी से निवेशकों की चांदी, क्या बाजार में शुरू हुआ तेजी का नया दौर?

मुंबई  शेयर मार्केट में इन दि‍नों रौनक है. होर्मुज का टेंशन वहीं है, तेल की कीमतें अभी भी 100 के आसपास हैं. डोनाल्‍ड ट्रंप के मनमानी फैसले सामने हैं, फ‍िर…

धनतेरस से पहले खरीदारों को राहत, सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी

नई दिल्ली धनतेरस और दिवाली से चंद दिन पहले सोने-चांदी की कीमतें लगातार घटती जा रही हैं, एक तरह से मंगलवार को फिर से सोने-चांदी के भाव बिखर गए हैं.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581