LPG ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! e-KYC की आखिरी तारीख 23 अगस्त, घर बैठे ऐप से पूरा कर सकते हैं वेरिफिकेशन

नई दिल्ली

एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई है। ई-केवाईसी की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया गया है। अब आखिरी तारीख 23 अगस्त है। इससे पहले केवाईसी करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त थी।  रिपोर्ट के अनुसार यह अतिरिक्त समय ऐप में आ रही असुविधा सहित अन्य कारणों की वजह से दिया गया है। लास्ट डेट के करीब आने के बाद एलपीजी एजेसींज पर लम्बी लाइनें देखी जा रही थी।

 रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल राहत भले ही मिल गई है। लेकिन 23 अगस्त की नई डेडलाइन में भी ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में इस प्रक्रिया को लेकर आने वाले समय में ग्राहकों के बीच हलचल रहने वाली है।

क्या आ रही थी समस्या
यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल आधारित है। ऐसे में सर्वर धीमा होने की वजह से प्रक्रिया पूरा होने में समय लग रहा था। जिसकी वजह से भीड़ बढ़ रही थी। वहीं, ऐप का भी रिस्पॉन्स बहुत अच्छा नहीं था।

क्यों हो रही है ई-केवाईसी
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां उपभोक्ताओं से जुड़ी सभी जानकारी को अपडेट करना चाह रही है। जिससे कालाबाजारी को रोका जा सके। वहीं, कुछ ग्राहकों का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है। जिसकी वजह से वो सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर पर रहे है। ऐसे में ई-केवाईसी की प्रक्रिया के दौरान वो नया मोबाइल नंबर भी अपडेट करवा पाएंगे। बता दें, युद्ध शुरू होने के तुरंत बाद से सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े नियमों को काफी सख्त कर दिया है।

ओटीपी के जरिए हो रही है डिलीवरी
एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी अब ओटीपी आधारित हो गई है। ग्रामीण इलाकों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन पर और शहरों में 25 दिन पर हो रही है। बता दें, भारत एलपीजी बाहर से आयात करता है। युद्ध से पहले अधिकतर हिस्सा खाड़ी के देशों से ही मंगाया जाता था। लेकिन युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो गया। जिसके बाद देश की आपूर्ति प्रभावित हुई। मौजूदा समय में भारत अपनी एलपीजी जरूरतों के लिए अमेरिका सहित अन्य देशों पर निर्भर है।

सरकार ने प्राइवेट कंपनियों को दिया टारगेट
देश की रिफानरी कंपनियों को भी एलपीजी प्रोडक्शन के लिए टारगेट दिया गया है। सबसे बड़ी जिम्मेदारी रिलायंस के ऊपर है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के 13 अगस्त के आदेश के तहत 21 रिफाइनरी और अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए कुल 63,810 टन प्रतिदिन का तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) उत्पादन क्षमता निर्धारित की गई है। यह 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के घरेलू एलपीजी उत्पादन का दोगुना से भी अधिक है। साथ ही यह आंकड़ा देश की 70 प्रतिशत दैनिक खपत के बराबर है।

Related Posts

PM मोदी के मुकाबले राहुल गांधी को बेहतर नेता मानते हैं उमर अब्दुल्ला, बयान चर्चा में

श्रीनगर  जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बता दिया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विपक्षा का बेहतर नेता किसे मानते हैं। हाल ही में एक…

भारत-बांग्लादेश सीमा पर हिंसक झड़प, तस्करों के हमले में 3 जवान घायल

नई दिल्ली भारत-बांग्‍लादेश बॉर्डर पर बड़ा कांड हुआ है. तस्‍करों ने बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों को घेर कर उनपर हमला कर दिया. इस अप्रत्‍याशित घटना में BSF के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581