Yuvraj-ABD-Warner Comeback: रिटायरमेंट के बाद फिर बल्ला थामेंगे दिग्गज, WCL 2026 में दिखेगा पुराने सितारों का जलवा

नई दिल्ली

क्रिकेट के वो सितारे, जिन्होंने कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मैदान पर अपनी धाक जमाई थी, एक बार फिर बल्ले और गेंद के साथ लौटने वाले हैं. World Championship of Legends (WCL) का तीसरा सीजन 3 से 18 अक्टूबर 2026 तक खेला जाएगा. हालांकि, टूर्नामेंट के आयोजन स्थल की घोषणा अभी नहीं हुई है. इस बार लीग में दिग्गजों की फौज और भी बड़ी होगी। 

एबी डिविलियर्स, युवराज सिंह, ड्वेन ब्रावो, शाहिद आफरीदी और मोईन अली जैसे बड़े नाम तीसरे सीजन में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे. इनके अलावा डेविड वॉर्नर और मोहम्मद महमूदुल्लाह जैसे सितारों की एंट्री ने टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ा दिया है. बांग्लादेश चैम्पियंस के जुड़ने से लीग को एक नई टीम भी मिल गई है। 
WCL के पहले दो सीजन में भारत और दक्षिण अफ्रीका ने खिताब जीता, लेकिन दोनों ही फाइनल में पाकिस्तान चैम्पियंस को हराने में कामयाब रहे. पहले सीजन में भारत चैम्पियंस ने पाकिस्तान को मात दी, जबकि दूसरे सीजन में दक्षिण अफ्रीका चैम्पियंस ने यही कहानी दोहराई। 

इस बार UK से बाहर होगा मुकाबला
WCL के फाउंडर और CEO हर्षित तोमर के मुताबिक, तीसरे सीजन में टूर्नामेंट पहली बार UK से बाहर आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस सीजन में प्रशंसकों को कई बड़े सरप्राइज देखने को मिलेंगे और अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट सितारों को एक साथ लाने की तैयारी है। 

दूसरे सीजन में WCL ने दुनिया भर में 42.5 करोड़ दर्शकों तक पहुंच बनाई थी. ऐसे में तीसरे सीजन से आयोजकों को इससे भी बड़ा वैश्विक प्रभाव बनाने की उम्मीद है। 

यानी अक्टूबर में क्रिकेट के मैदान पर मौजूदा सितारों की नहीं, बल्कि क्रिकेट की उन यादगार पीढ़ियों के चैम्पियनों की वापसी होगी, जिनके नाम ने कभी पूरी दुनिया में इस खेल का रोमांच बढ़ाया था। 

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581